{"_id":"5ef3a3858ebc3e42b76cd186","slug":"pipe-line-damage-water-supply-stop-taldehate-news-jhs1698872105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन फटने से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन फटने से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान
विज्ञापन
कैप्सन - पाइप लाइन से बहता पानी
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। नगर में पेयजल संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन पाइपलाइन फटने से जलापूर्ति ठप हो जाती है। इससे नगरवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जानकारी के बाद भी अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों की समस्या और बढ़ गई है।
नगर में पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी जल संस्थान की है, लेकिन करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद नगर की पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। सिविल लाइन क्षेत्र की जनता को बूंद- बूंद पानी के लिए पिछले कई माह से परेशान होना पड़ रहा है। जानकारी के बाद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुछ दिनों से आए दिन पाइपलाइन फटने तो कभी बिजली आपूर्ति ठप रहने का रोना रोया जा रहा है। इसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
कोरोना संक्रमण के इस दौर में जनता को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। आरोप है कि जल संस्थान पर उनकी समस्या सुनने के लिए कोई मिलता ही नहीं है। जल संस्थान के एक ही अवर अभियंता के कंधों पर तालबेहट, महरौनी और पाली तहसील का भार है। ऐसे में समस्या कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
लाइनों में जो बड़े- बड़े लीकेज हैं, उनको ठीक कराया जा रहा है। नगर की आपूर्ति ठप है, इसकी जानकारी नहीं हैं। - अभिलाष कुमार, अवर अभियंता जल संस्थान