फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pipe line broken, people yearn for water

लाइन क्षतिग्रस्त होने से बूंद-बूंद पानी को तरसे नेहरू नगरवासी

Wed, 03 Jun 2020 11:31 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
pipe line broken, people yearn for water
नेहरू नगर में हैंडपंप से पानी भरने को लगी लोगो की भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मुहल्ला नेहरू नगर के वाशिंदों का मानो मुसीबत से नाता हो गया है। यहां किसी न किसी कारण से आए दिन जलापूर्ति बाधित हो जाती है। बुधवार को ऐसा ही हुआ, जब रेलवे पुल के नीचे की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मुहल्लेवासी दिनभर परेशान रहें और हैंडपंपों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बुधवार को रेलवे पुल के नीचे पाइपलाइन में एयर लॉक हो गया, जिस कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे पानी बहकर गड्ढे में भर गया। नतीजा यह हुआ कि नेहरू नगरवासी दिनभर पानी के लिए परेशान रहे। सुबह से लोग नलों में पानी आने का इंतजार करते रहे। जब काफी देर तक जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो वह अपने-अपने बर्तन लेकर हैंडपंप पर पहुंचने लगे। इस दौरान पता चला कि रेलवे पुल के नीचे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिस वजह से नल नहीं आए हैं। इस बात को लेकर लोगों में गुस्सा रहा। उनका कहना है कि मुहल्ला में एक महीने से ज्यादा समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिसका निदान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

संकरी गलियों में पानी की त्राहि - त्राहि मची हुई है। जल संस्थान द्वारा पाइपलाइन से की जा रही जलापूर्ति नाकाफी साबित हो रही है। मुहल्ले में कहीं किसी को आधा घंटा तो कहीं मात्र पंद्रह मिनट ही पानी मिल पा रहा है। कइयों को वह भी नसीब नहीं हो रहा है। सुबह से लोगों को पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। देर रात्रि तक महिलाएं, पुरुष और बच्चे पानी भरने के लिए इस हैंडपंप से उस हैंडपंप पर जाते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने किया निरीक्षण
जल संस्थान के प्रभारी अधिशासी अभियंता अनार सिंह ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन से पानी का फव्वारा बहुत तेज ऊपर की तरफ जा रहा था। उन्होंने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराई।
----
सुबह जब नलों में पानी आता हैं, तो किसी को पंद्रह मिनट तो किसी को आधा घंटा ही पानी मिल पाता है। ऐसे में कइयों के टूल्लू भी पानी नहीं पकड़ पाते हैं। गलियों में पानी की बहुत विकराल समस्या बनी हुई है।
- राजेश
----
जब भी आपूर्ति ठप होती है, तब बर्तन लेकर हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है। कई बार हैंडपंपों पर लंबी कतार नजर आती है। गर्मी का पूरा सीजन यूं ही निकल रहा है। पानी के चक्कर में सुबह चार बजे से उठना पड़ता है। इसके बाद भी कई बार पानी नसीब नहीं हो पाता है। - रोहित
----
मुहल्ले में टैंकर से आपूर्ति होती है, लेकिन जब से कंटेनमेंट जोन घोषित हुआ है, तब टैंकरों की संख्या घट गई है। इस कारण हैंडपंपों पर भीड़ बढ़ने लगी है।
- दिनेश कुमार
----
रेलवे पुल के नीचे पाइपलाइन का लीकेज सही तरीके से नहीं सुधारा जा रहा है, जिस कारण बार-बार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। मोहल्ले में कई अन्य जगहों पर भी पेयजल की समस्या बनी हुई है। - मोनू

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत करा दी गई है। बृहस्पतिवार को पानी मिलने की उम्मीद है। - अनार सिंह, प्रभारी अधिशासी, अभियंता जलसंस्थान

नेहरू नगर की पाइप लाईन से लीकेज होता पानी

नेहरू नगर की पाइप लाईन से लीकेज होता पानी- फोटो : LALITPUR

साइकिल पर पानी के डिब्बे टांग कर पानी ढोता युवक

साइकिल पर पानी के डिब्बे टांग कर पानी ढोता युवक- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed