फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pinky improved her financial condition by doing advanced farming.

Lalitpur News: पिंकी ने उन्नत खेती कर सुधारी अपनी आर्थिक स्थिति

Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pinky improved her financial condition by doing advanced farming.
विकासखंड मड़ावरा में कार्ड संस्था के सहयोग से लाभ उठा रहे लोग
विज्ञापन

मल्टीलेयर फार्मिंग के तहत उगाई जा रही दस प्रकार की सब्जियां
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जनपद के विकासखंड मड़ावरा में बहुस्तरीय सब्जी की खेती कर किसानों ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी है। कृषि क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्ड संस्था की ओर से विकासखंड के कुल 160 किसानों को लाभ दिया गया है। वहीं, ग्राम लहर निवासनी पिंकी ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। वह प्रतिमाह 30 हजार रुपये तक कमा रही हैं।
सेंटर फॉर एडवांस रिसार्च एंड डेवलमेंट (कार्ड) संस्था ने मल्टीलेयर फार्मिंग के तहत दस प्रकार की सब्जी के बीज भिंडी, लौकी, पालक, धनिया, मिर्च, बैगन, तुरई, टमाटर, सेम, मूली के बीज किसानों में वितरित किया है। इसके अलावा, ग्रीन नेट, जैविक दवाइयां, तार आदि भी प्रदान किया गया। समय-समय पर कृषि विशेषज्ञ नितिन श्रीवास्तव के माध्यम से सहयोग दिया गया। इसमें उन्हें जैविक खाद के उत्पादन का तरीका आदि बताया गया।
विज्ञापन

पिंकी ने अपनी लगन एवं मेहनत से सब्जी की खेती का कार्य किया। मात्र चार से पांच माह में ही सब्जी का उत्पादन कर लगभग 30 हजार रुपये प्रतिमाह की आमदनी कर चुकी हैं। पिंकी इस खेती को और आगे बढ़ाना चाहती हैं। इस कार्य में दुर्गेश कुमारी फील्ड कोऑर्डिनेटर मड़ावरा का प्रयास सराहनीय रहा। प्रोजेक्ट मैनेजर रवि दुबे बताया कि इस कार्य को विकासखंड मड़ावरा के 25 गांव के कुल 160 किसान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधुनिक तकनीक है मल्टीलेयर फार्मिंग
मल्टीलेयर फार्मिंग एक आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक है। इसमें एक खेत में कई फसलों का उत्पादन किया जा सकता है। पहली परत जमीन के नीचे पैदा होने वाली फसलें अदरक, हल्दी, मूली, शकरकंद, लहसून आदि के लिए, दूसरी परत जमीन के ऊपर एक फिट तक होने वाली फसलें पालक, मेथी, गोभी व अन्य हरी सब्जियों के लिए, तीसरी परत मध्यम ऊंचाई की फसलों के लिए होती हैं, जिसमें टमाटर, मिर्च, बैंगन जैसी फसलें और चौथी परत पौधे और पेड़ वाली फसलें जैसे केला, पपीता व अरहर आदि के लिए होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed