फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pictures of Lekhpal taking bribe from farmer in Lalitpur s Talbehat go viral

तहसील में वसूली: काम के बदले किसान से रिश्वत लेते लेखपाल की तस्वीरें वायरल, पहले भी लगते रहे हैं आरोप

Wed, 03 May 2023 07:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 May 2023 07:28 PM IST
सार

ग्राम बछरावनी में पदस्थ लेखपाल अजय सिंह पर आरोप है कि उसने किसान से जमीन की पैमाइश से संबंध में रुपये मांगे थे। इससे किसान काफी परेशान था। किसान ने लेखपाल को रुपये देने का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Pictures of Lekhpal taking bribe from farmer in Lalitpur s Talbehat go viral
रिश्वत लेता लेखपाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ललितपुर के तालबेहट तहसील क्षेत्र के गांव बछरावनी में लेखपाल को एक किसान से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने तत्काल मामला संज्ञान में लिया। लेखपाल पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया और नायब तहसीलदार क्षेत्र बार प्रकाश सिंह को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए।

विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में कुछ समय से राजस्व कर्मचारियों द्वारा किसानों से उनके काम के बदले वसूली के आरोप लगते आ रहे हैं। लेकिन कोई खास प्रमाण न होने पर राजस्व अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने से परहेज करते हैं। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बछरावनी में पदस्थ लेखपाल अजय सिंह पर आरोप है कि उसने किसान से जमीन की पैमाइश से संबंध में रुपये मांगे थे। इससे किसान काफी परेशान था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को किसान ने लेखपाल को रुपये देने का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही मामला उपजिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय के संज्ञान में आया। उन्होंने लेखपाल अजय सिंह को तत्काल निलंबित कर नायब तहसीलदार बार प्रकाश सिंह को जांच करने के निर्देश दिए। इस संबंध में पीड़ित मर्दन पुत्र रमल ने जिलाधिकारी को दिए अपने शिकायती पत्र में आरोपी बी लेखपाल पर छह हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए आरोपी लेखपाल पर मामला दर्ज करते हुए उसे बछरावनी से हटाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed