फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pichhor's team defeated Sirsi to win the title.

Lalitpur News: पिछोर की टीम ने सिरसी को हराकर दर्ज की खिताबी जीत

Wed, 17 Dec 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pichhor's team defeated Sirsi to win the title.
सिरसी प्रीमियर लीग 2025-26 के तहत आयोति किया गया क्रिकेट मैच
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित यादव बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा। ब्लॉक जखौरा के ग्राम सिरसी स्थित बिहारी लाल जैन खेल मैदान पर स्वर्गीय नाथूराम रजक की स्मृति में सिरसी प्रीमियर लीग 2025-26 के तहत मंगलवार को क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें सिरसी और पिछोर टीम के बीच रोमांचक मुकाबले में पिछोर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत अपने नाम दर्ज की।

फाइनल मैच का शुभारंभ सिरसी के प्रधान प्रतिनिधि रोहित जैन ने किया। टॉस जीतकर सिरसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 134 रन का लक्ष्य पिछोर की टीम के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिछोर टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की और सिर्फ 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पिछोर की ओर से रोहित यादव ने शानदार 74 रनों की धुआंधार पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए खेल मैदान में सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed