फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pharmacists boycotted work due to demands

डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने किया कार्य वहिष्कार

Tue, 14 Dec 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
pharmacists boycotted work due to demands
कार्य वहिष्कार करते फार्मासिस्ट - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा-महरौनी। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर फार्मासिस्टों की प्रतिदिन दो घंटे की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पर भी फार्मासिस्ट नीरज कुमार, दुर्गाशंकर, राजेंद्र कुमार द्वारा भी दोपहर 12 बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया। इस दौरान अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को खासी दिक्कत उठाना पड़ रही है। इस दौरान फार्मासिस्ट द्वारा बताया गया कि 16 दिसंबर तक मांगों पर विचार नहीं करने पर एसोसिएशन के निर्देश पर सभी फार्मासिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उधर, महरौनी में सीएचसी में डिप्लोमा फार्मासिस्टों काम बंद कर दो घंटे का कार्य बहिष्कार करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेती तो एसोसिएशन आंदोलन के लिए विवश होगा। सदस्यों ने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग के अराजपत्रित पदों पर वेतनमान को बढ़ाकर 4600 करने, प्रभार भत्ता को 75 रुपये से बढ़ाकर 750 किए जाने, चिकित्सकों के स्थान पर काम कर रहे फार्मासिस्टों को विधिक मान्यता देने, सीएचओ की न्यूनतम योग्यता के रूप में डिप्लोमा फार्मेसी व बैचलर फार्मेसी को शामिल करने समेत अन्य मांगों को पूरा किया जाए। धरना प्रर्दशन में मुकेश लिटोरिया ,अरुण कुमार, दुर्गेश चंद अग्रवाल, अतुल वर्मा, अरुण प्रताप, अनुरुद्ध पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed