फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   petrol pump loot case

पेट्रोल पंप पर लूट के चार आरोपी पकड़े, भेजा जेल

Sun, 22 Aug 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
petrol pump loot case
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग स्थित पेट्रोल पंप पर चार दिन पहले रात में पेट्रोल भरवाने को लेकर हुए विवाद में कर्मचारियों से लूट व मारपीट करने वाले चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने दबिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर इमरान अहमद ने बताया कि एसओजी और कोतवाली पुलिस ने चौका बाग पेट्रोल पंप पर घटित घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करके लूट के 1200 रुपये व घटना में प्रयोग की गई मोटर साइकिल बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के निर्देशन में पुलिस टीम ने चार आरोपियों को लूटे गए रुपये सहित सिलगन रेलवे फाटक के पास से शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट के बारह सौ रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों में नया बस स्टैंड थाना टीकमगढ़ निवासी विष्णु पुत्र पप्पू, शिवराज, विशदेव एवं हनुमान मंदिर के पीछे बीना रोड कस्वा /थाना खुरई जनपद सागर निवासी लखन शमिल हैं, जिन्हें पकड़कर जेल भेज दिया। वहीं, दो आरोपी बाबूराम निवासी चनाटोरिया साजली रोड थाना सागर एवं सरमन पुत्र महेश निवासी कंचनपुरा तहसील के पीछे कस्वा महरौनी हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे, स्वाट टीम प्रभारी जितेन्द्र सिंह चन्देल, निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पटेल, आलोक कुमार, अर्जुन सिंह, अनिल कुमार, अमित पाठक, अरुण त्रिपाठी, तेज प्रताप, रविन्द्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed