{"_id":"61118abc8ebc3e7ba15407dc","slug":"person-victim-of-cyber-thugi-lalitpur-news-jhs2015682161","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक हुआ साइबर ठगी का शिकार, तीन बैंकों के खातों से निकाले 59 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक हुआ साइबर ठगी का शिकार, तीन बैंकों के खातों से निकाले 59 हजार
विज्ञापन
police new.jpeg
- फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। मोहल्ला तालाबपुरा निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हुआ है। उसके खाते से उसके आधार कार्ड नंबर के माध्यम से तीन बैंकों के खातों से बदमाशों ने 59 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से रुपये निकलने के मेसेज आने पर उसे रुपये निकलने की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला तालाबपुरा, परमहंस मंदिर के पास निवासी आशीष जैन ने पुलिस अधीक्षक एवं कोतवाली व जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके सेंट्रल बैंक नाराहट, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक गौना, नाराहट एवं स्टेट बैंक मेन ब्रांच ललितपुर बैंक खाते खुले हैं। बीते तीन व चार अगस्त को उसके तीनों खातों से आधार कार्ड के जरिए कुल 59 हजार 650 रुपये निकल गए हैं। जबकि उसने कहीं भी अपने फिंगर, आधार कार्ड व ओटीपी नहीं दिया है। उसने बताया कि उसे जब इसका मेसेज मिला तो उसने बैंकों से संपर्क कर स्टेटमेंट निकलवाया तो उसमें बताया गया कि उसके तीनों खातों से लगभग एक ही समय पर आधार कार्ड के आधार पर यह रुपया निकाला गया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस व पुलिस अधीक्षक से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
-------
कई मामले आ चुके सामने, नहीं लौटे पैसे
ललितपुर। लोगों के बैंक खातों से उनकी जानकारी की बिना रुपये निकालने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई मामलों में लोगों के बैंक खाते खाली होने के मामले आए हैं, लेकिन अब तक पुलिस व साइबर सेल उन तक नहीं पहुुंच सकी है। कभी लोगों को बैंक कर्मचारी बनकर फोन करके उनके बैंक खातों की डिटेल मांग कर उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी की जानकारी लेते हुए उनके खातों से लाखों रुपये निकाल लिए जाते हैं, तो कभी एटीएम बदलकर उसका पासवर्ड जानकर रुपये निकाल लिए जाते हैं, लेकिन अब आधार कार्ड के दुरुपयोग के मामले भी सामने आने लगे हैं।