फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   person suicide, illness

बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 27 Apr 2020 10:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
person suicide, illness
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम खितवांस में बीमारी से परेशान होकर एक युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक सात साल पहले हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से झुलस गया था, इसके बाद से वह परेशान चल रहा था। खितवांस चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम खितवांस निवासी जयपाल रजक (18) पुत्र इमरत करीब 7-8 साल पहले गांव में ही मजदूरी करने गया था, जहां मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लग गया था, जबकि उक्त घटना में गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। करंट से जयपाल की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसका तभी से इलाज चल रहा था। बीते रोज वह झांसी से इलाज कराके लौटा था, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला, तो परिजन उसे सोमवार को दोबारा झांसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, बीमारी से परेशान जयपाल सोमवार की सुबह अचानक घर से निकल गया और गांव से बाहर करीब एक किलोमीटर दूर ग्राम खजुरिया रोड पर आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

दोपहर करीब बारह बजे जब ग्रामीण वहां से गुजरे तो युवक को पेड़ पर फांसी से लटकता देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और खितवांस पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed