{"_id":"615b5be78ebc3e62411116ce","slug":"person-died-by-train-hit-lalitpur-news-jhs2058997133","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघुशंका को जा रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघुशंका को जा रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिलगन रेलवे क्रॉसिंग पर मध्य प्रदेश के थाना चंदेरी के ग्राम प्रानपुरा निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। वह रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था।
मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर अंतर्गत थाना चंदेरी के ग्राम प्रानपुरा निवासी सैय्यद शाकिर अली (55) सोमवार को सुबह पांच बजे अपनी बाइक से ललितपुर के लिए आ रहे थे। सुबह लगभग आठ बजे शहर कोतवाली अंतर्गत सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के पास गेट बंद होने से बाइक खड़ी कर लघुशंका करने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे थे।
इसी दौरान अप लाइन से आ रही रेलगाड़ी से टकरा गए। इससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के मोबाइल से पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साले मिर्जा आरिफ बेग ने बताया कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। मृतक के दो लड़कियां और एक लड़का है।