फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   person beaten, suspect

ऑटो से उतारकर युवक को पेड़ से पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 15 Jun 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
person beaten, suspect
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तुवन चौराहा पर स्टेशन से बाजार की ओर जा रही एक ऑटो से उतारकर कुछ लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इससे युवक गंभीर रूप से चुटहिल हो गया। वहीं साथ में मौजूद युवती द्वारा युवक से कोई लेना देना नहीं होने की बात कहने पर भी उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बड़ागांव मुरैना निवासी सतीश शर्मा रविवार की रात को लगभग ग्यारह बजे किसी ट्रेन से रेलवे स्टेशन ललितपुर में उतरा और ऑटो में बैठकर बाजार की ओर जा रहा था, उसके साथ में ऑटो में एक युवती भी थी। अभी ऑटो शहर के तुवन चौराहा पर ही पहुंची थी कि अचानक से आठ दस महिला व पुरुषों ने ऑटो को रोक लिया और उसमें बैठे युवक व युवती को उतार लिया। इसके बाद उक्त महिलाओं व पुरुषों ने युवक को पकड़कर मारना पीटना शुरू कर दिया और फिर उस युवक को ले जाकर होटलों के पास एक पेड़ से टिका दिया और एक व्यक्ति ने पेड़ के दूसरी ओर से उक्त युवक के दोनों हाथ पकड़ लिए। इसके बाद उक्त सभी ने उसे जमकर लात घूसों, चप्पलों से जमकर फिर से मारपीट करना शुरू कर दिया। जब वह किसी प्रकार भागने का प्रयास करने लगा तो फिर से उसे पकड़कर सभी ने एक ताबड़तोड़ मारना जारी रखा। बीस से पच्चीस मिनट तक मारपीट होती रही। जबकि मात्र 50 मीटर की दूरी पर सदर कोतवाली है। इस दौरान वहां से निकल रहे कुछ राहगीरों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और युवती को भगा ले जाने की बात करते हुए लगातार मारपीट कर रहे थे। जबकि वहां मौजूद युवती भी उक्त युवक से कोई लेना देना नहीं होने की बात कर रही थी, जिस पर उक्त लोगों ने उस युवती के साथ भी मारपीट की। इसी दौरान वहां कोतवाली पुलिस के सिपाही आए और युवक को किसी प्रकार कोतवाली ले जाने लगे, इसके बाद भी उक्त महिलाएं व कुछ पुुरुष उस युवक को पुलिस कर्मचारियों से छुड़ाकर भी मारते पीटते रहे। किसी प्रकार पुलिस कर्मचारी उसे पकड़कर कोतवाली ले गए। इस मारपीट में युवक के में चोटों के निशान बन गए और उसके मुंह से खून निकल रहा था। जिस पर कोतवाली पुलिस ने युवक को पुलिस संरक्षण में चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल अब कोतवाली पुलिस ने मुरैना निवासी उक्त युवक सतीश शर्मा की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों थाना जखौरा के ग्राम सीरौन निवासी राहुल पुत्र अविनाश, राजकपूर पुत्र प्रभु, कुलदीप एवं कमलेश के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यवक के साथ तुवन चौराहा पर मारपीट की गई थी। इस मामले में प्रकाश में आए चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed