फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Peoples are ill if Now conditions are bad

अब भी ये हालात हैं ऐसे तो लोग हो जाएंगे बीमार

Wed, 25 Mar 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Peoples are ill if Now conditions are bad
आजादपुरा तृतीय में खाली प्लाट में भरा नालियों का गंदा पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों को सेनेटाइज्ड किया जा रहा है। वहीं, वार्ड नंबर 12 आजादपुरा तृतीय के लोग गंदगी के बीच रहने के लिए विवश हैं। इस वार्ड में जगह-जगह नाली के पानी की निकासी समस्या है। गंदा पानी खाली प्लॉट में एकत्रित हो रहा है।
विज्ञापन

आजादपुरा तृतीय, जिसे लेड़ियापुरा के नाम से भी जाना जाता है। इस वार्ड में लोगों ने जीवन की जमा पूंजी मकानों के निर्माण में लगा दी है। लेकिन, तमाम लोगों को अभी तक सड़क और नाली की सुविधा नहीं मिल पाई है। शिक्षक राजकुमार वर्मा के मकान के सामने नाली के गंदे पानी की समस्या है। यहां खाली प्लॉट में गंदा पानी एकत्रित होता है, जिससे हर समय कीचड़ बना रहता है। इतना ही नहीं, सुअर भी प्लॉट में विचरण कर कीचड़ फैलाते रहते हैं। कोरोना वायरस के फैलाव के समय में भी आजादपुरा तृतीय स्वच्छ नहीं हो पा रहा है। जगह-जगह नाली का गंदा पानी सड़क पर अवरूद्घ हो रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिका केवल दिखावा कर रही है। मुख्य मार्गो को ही चकाचक किया जाता है, लेकिन गलियों की साफ-सफाई को देखने के लिए कोई नहीं आता है। इस वजह से गलियों में सफाई की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्णकांत तिवारी
सड़कों के साथ नालियों का निर्माण किया गया है, लेकिन उन्हें बनाते समय पानी के ढाल को नहीं देखा गया है। इस कारण गंदा पानी कुछ दूूरी पर जाकर रुक जाता है। इस तरह की स्थिति जगह-जगह देखी जा सकती है।
- शुभम यादव
वार्ड में साफ-सफाई पर खास ध्यान नहीं दिया जाता है। कभी कर्मचारी की कमी बताई जाती है तो कभी अन्य समस्या बताकर पल्ला झाड़ दिया जाता है। जिस वजह से वार्ड की विभिन्न गलियों में सफाई की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
- प्रमोद पटैरिया
बारिश के दिनों में बहुत बड़ी समस्या हो जाती है। जहां खाली प्लॉटों में पानी भरा रहता है, वहीं नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं, जिससे उसका पानी सड़क पर जमा हो जाता है। अभी भी बारिश जैसा नजारा वार्ड की विभिन्न गलियों में देखा जा सकता है।
- राजकुमारी
कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा सभी जगह है, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार आजादपुरा की गंदगी नहीं देखने आते हैं। केवल सफाई के नाम का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, ताकि उच्च अधिकारियों से वाहवाही कराई जा सके।

- रामनिवास नामदेव
कई सालों से घर के सामने गंदगी देख रहे हैं, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। गंदगी की वजह से मच्छर की समस्या हमेशा बनी रहती है। यहां तो कोई चूना भी डालने नहीं आता है।
राजकुमार वर्मा
नाली के गंदे पानी की समस्या संज्ञान में आई है। इस संबंध में सफाई निरीक्षक को सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed