फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People in fear of leopard, forest department said it was hyena

Lalitpur News: तेंदुए की दहशत में लोग, वन विभाग ने बताया लकड़बग्घा

Wed, 22 Nov 2023 12:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 22 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
People in fear of leopard, forest department said it was hyena
पाली-ललितपुर। पाली में मंगलवार को पूरे दिन तेंदुए की दहशत में ग्रामीण दिखाई दिए। वर्तमान में रबी फसल के खेतों में पानी दिया जा रहा है, जंगल के सटे इलाकों में जाने को लेकर ग्रामीणों में खौफ दिखा। जबकि आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुआ होने की बात वन विभाग सिरे नकार रहा है। ग्रामीणों ने खेतोें की मिट्टी में उसके पैरों के निशान देखे हैं, जबकि विभाग इसे लकड़बग्घा के पंजों के निशान बता रहा है।
विज्ञापन

पाली में मंगलवार को ललितपुर व गौना रेंज टीमों ने जंगल के आसपास के इलाके में तेंदुए की तलाश की लेकिन उन्हें वह दिखाई नहीं दिया। गौना रेंज के एक क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने सूचना पर जांच की गई तो टीम पहुंची, लेकिन वहां पर कवर बिज्जू था। जिसको विभागीय टीम ने जंगल की ओर भगा दिया। पूरे दिन पाली व आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

----------
अभी तक पाली व उसके आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि पाली व देवगढ़ क्षेत्र में तेंदुआ मौजूद हैं। लेकिन वह आबादी की ओर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरीन सिद्दकी, उपप्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed