{"_id":"612d38b08ebc3e79fe2623eb","slug":"people-happy-when-they-rceived-domicile-certificate-lalitpur-news-jhs2031272141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास प्रमाणपत्र मिलते ही गरीबों की खुशी से चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास प्रमाणपत्र मिलते ही गरीबों की खुशी से चेहरे खिले
विज्ञापन
एनआईसी में लाभार्थी को आवास आवंटन का प्रमाणपत्र देते राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ,सदर विधायक रामरत
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत दस और प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार हर गरीब को पक्का आवास और स्वरोजगार देकर उनके सपनों को साकार कर रही है। वह सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ से ऑनलाइन हस्तांतरण कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, डीएम अन्नावि दिनेश कुमार सहित अधिकारी व लाभार्थी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) व प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के लाभार्थियों को ऑनलाइन हस्तांतरण कर कुछ लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल संवाद कर हाल जाना। कार्यक्रम का एनआईसी में सीधा प्रसारण देखने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जिले के (10 लाभार्थियों) सावित्री, अर्चना राजपूत, शंकर लाल, सरमन, लक्ष्मी, राजेंद्र कुशवाहा, राजकुमारी, शशि, बल्लू, राम देवी एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत (05 लाभार्थियों) ओमप्रकाश, भगवान सिंह यादव, मुन्नालाल सेन, बबीता एवं जरीना को श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रमाणपत्र मिलते ही लाभार्थियों के खुशी से चेहरे खिल गए। इस मौके पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रजनी साहू, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, एसडीएम सदर केके सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहालचंद परियोजना अधिकारी डूडा राजीव शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लक्ष्मी रावत सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
जिले में अब तक ये हो चुके हैं योजनाओं से लाभांवित
डूडा के परियोजना अधिकारी राजीव शुक्ला ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अब तक 16889 लाभार्थियों का प्रथम किस्त, 12119 को द्वितीय और 7781 लाभार्थियों को तृतीय किस्त अवमुक्त की जा चुकी है, जिनमें से 7534 आवास पूर्ण हो चुके हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शहरी क्षेत्र में रेहड़ी पटरी वालों को स्वरोजगार स्थापित कराए जाने के उद्देश्य से 4167 ऑनलाइन आवेदनों के सापेक्ष 3196 लोगों को योजना से लाभांवित किया जा चुका है।