{"_id":"5ee12dc88ebc3e43001f524e","slug":"people-disturb-from-jaam-lalitpur-news-jhs1687765125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप में लगा रहा जाम, फंसे रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप में लगा रहा जाम, फंसे रहे वाहन चालक
विज्ञापन
सिद्दन मंदिर के पास रेलवे अंडर ब्रिज में जाम में फंसे वाहन
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुधवार को सिद्दन मंदिर के पास रेलवे अंडरब्रिज में आड़े - तिरछे वाहनों के प्रवेश करने से सड़क पर जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप में ही खड़ा रहना पड़ा। काफी देर बाद यातायात पुलिस ने आकर मोर्चा संभाला, तब एक घंटे में जाम से निजात मिल सकी।
शहर की आबादी का कुछ हिस्सा रेलवे लाइन के उस पार मोहल्ला नेहरूनगर और जुगपुरा में रहता है। यहां रहने वालों को शहर में आने के लिए दो मार्ग हैं, जिसमें देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग व सिद्दन मंदिर के पास रेलवेअंडरब्रिज है। यहां से नेहरूनगर के अलावा बुढ़वार मार्ग में आने वाले सभी ग्रामीण, देवगढ़, धौर्रा, जाखलौन आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा पीसीएफ का गोदाम होने और रेलवे की रैक लगने के कारण भी भारी वाहनों की आवाजाही इन्हीं मार्गों से होती है। वर्तमान में देवगढ़ ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे सिद्दन रेलवे अंडरब्रिज से अधिक वाहनों की आवाजाही होने से यह मार्ग प्रमुख माना जाता है।
रेलवे द्वारा देवगढ़ रेलवे गेट का मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते दस जून से 12 जून तक तीन दिन के लिए गेट को बंद किया गया है।
वर्तमान में रबी की फसल आई है, जिसे बेचने के लिए किसान अपने वाहनों को लेकर गल्ला मंडी में पहुंच रहे हैं। वहीं, खरीद केंद्रों से गेहूं को गोदाम भेजा जा रहा है। इससे वाहनों की पूरे दिन कतार लग रही है। यह मार्ग वर्तमान में प्रमुख माना जाता है। लेकिन, देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात बंद होने से सभी वाहनों की आवाजाही सिद्दन अंडरब्रिज से हो रही है। इससे जाम जैसे हालात बन रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को देवगढ़ क्रॉसिंग से स्टेशन होते हुए नेहरू नगर से सिद्दन मंदिर पहुंचे वाहन व ग्राम बुढ़वार के वाहन बाईपास से होकर आ रहे थे। तीन तरफ से आ रहे वाहनों के कारण जल्दबाजी में आड़े - तिरछे वाहनों के एक साथ प्रवेश करने से जाम लग गया। काफी देर तक नहीं खुलने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर में तेज धूप और गर्मी का प्रकोप होने से लोगों को धूप में खड़े होने में मुश्किल हो गई, लेकिन मजबूरन ही लोगों को धूप में खड़ा रहना पड़ा। स्थिति यह बनी कि ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठे किसान पसीने में भीग गए। वहीं, ट्रक चालक भी धूप में तपते रहे।
दो पहिया वाहन चालकों को गर्मी झेलना मुश्किल हो गया। कुछ बाइक चालक गाड़ी को छोड़कर पेड़ की छांव में बैठ गए। इकलौता रास्ता होने से वाहन चालक मजबूर हो गए। जब इसकी जानकारी यातायात पुलिस को हुई, तब मौके पर पहुंचकर जाम से निजात दिलाई, जिस पर वाहनों को निकलने में एक घंटे का समय लग गया।
बुुधवार को सिद्दन मंदिर के पास भारी जाम लगा रहा, इससे लोगों को लगभग एक घंटे तक धूप में खड़ा रहना पड़ा। इसके बाद जाम खुलने पर निकल सके।
- सियाराम यादव
नेहरूनगर में आवश्यक कार्य से जा रहा था। लेकिन, जाम लगने से समय पर नहीं पहुुंच सका, धूप होने पर परेशान होकर घर वापस हो गए।
- गनपत विश्वकर्मा
ग्राम बैरवारा से शहर सामान लेने के लिए आया था। सिद्दन मंदिर के पास रेलवे पुल पर जाम लग गया। जहां पर काफी देर तक खड़े रहे, जाम खुलने तक काफी धूप हो गई।
- गजेंद्र सिंह
रेलवे अंडरब्रिज से आड़े - तिरछे वाहन घुसने से जाम लग गया। इससे लोग काफी देर तक परेशान हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद पैदल ही निकलना पड़ा।
- भागचंद्र
-----------
सिद्दन मंदिर के पास पुल से जाम होने की सूचना पर यातायात टीम को भेजकर जाम खुलवाया गया। जाम को रोकने के लिए गार्ड तैनात कर दिए हैंँ। अब जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
- अनुज सिंह गंगवार, यातायात प्रभारी

बुढ़वार रोड़ पर लगा जाम- फोटो : LALITPUR