फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   people deamnd for speed brakers

स्पीड ब्रेकर लगवाए साहब, बहुत तेज चलाते हैं गाड़ियां

Mon, 20 Jan 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
people deamnd for speed brakers
महरौनी। सड़कें बन जाने से वाहन स्वामी तेज रफ्तार से गाड़ियां चला रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। प्रबुद्ध वर्ग ने मेन बाजार की सड़क और कस्बा के मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों पर निश्चित दूरी पर गति अवरोधक बनवाए जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

नगर के बीच से निकली सड़क का नवीनीकरण हो जाने से लोग वाहनों को तेज गति से फर्राटे भरकर चला रहे हैं। नई उम्र के युवा तो बेपरवाह होकर भीड़भाड़ वाले बाजार में बाइक ऐसे दौड़ाते हैं कि सामने वालों की रूह कांप जाती है। मुख्य मार्ग के साथ-साथ ललितपुर, मड़ावरा और टीकमगढ़ मार्ग पर शहर के बाहर और अंदर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है, जिसके अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। दस जनवरी को मड़ावरा रोड पर रात्रि के आठ बजे महरौनी के मोहल्ला पंडापुरा निवासी रामनरेश सोनी टहलने निकले थे, कि तेजगति में आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसी तरह मैन मार्केट नगर पंचायत के सामने तेजगति से आ रहे दो बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गए थे और एक की मौत हो गई थी। तेजगति से चलने वाले वाहन छुट्टा जानवरों को घास फूस की तरह रौंदते चले जाते हैं। प्रबुद्ध वर्ग ने आए दिन होने वाली दुर्घटनाओ को रोकने के लिए कस्बा के चारों और जाने वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यस्ततम मार्गों पर गति अवरोधक न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं, जिससे चोटिल होना आम बात है। दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों की मौत ही जाती है। स्पीड ब्रेकर बन जाएं तो स्पीड पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक तिवारी, गोसेवक
वाहन छोटा हो या बड़ा, सब तेज रफ़्तार में दौड़ते हैं, जिससे नगर में दुर्घटनाएं बढ़ीं हैं। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन कदम उठाए। स्पीड ब्रेकर बन जाने से वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसेगी और अनहोनी को रोका जा सकेगा।
- चंद्रभान सिंह ‘लाला’ ठाकुर
गति अवरोधक नहीं होने से वाहन स्वामी तेजगति से वाहन चलाते हैं। तेजगति होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे जनधन की हानि होती है। दुर्घटना रोकने के लिए गति अवरोधक बहुत जरूरी है। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

- प्रेमशंकर तिवारी, प्रधानाचार्य
नगर में चारों ओर स्कूल बने हैं। बच्चे रोज सड़क पर निकलते हैं। बच्चों के अभिभावक तेज रफ़्तार से चिंतित रहते हैं। जब तक बच्चे घर ना पहुंच जाएं चिंता लगी रहती है। बच्चों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए प्रशासन को कदम उठाने चाहिए।
- मनोज भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed