फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   people avoided travel in train

ट्रेनों में सफर करने से बच रहे यात्री, छह दिनों में कुल 902 यात्रियों ने किया सफर

Sat, 06 Jun 2020 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
people avoided travel in train
ललितपुर। रेलवे ने भले ही लोगों की सुविधा के लिए चुनिंदा ट्रेनों की सुविधा शुरू कर दी हो, लेकिन अब भी लोग ट्रेनों में सफर कम कर रहे हैं। ललितपुर में पांच ट्रेनों का ठहराव किया गया है। इनमें छह दिनों में मात्र 446 यात्री अन्य स्थानों को गए तथा 456 यात्री ललितपुर आए हैं।
विज्ञापन

ढाई माह के लॉकडाउन के बाद एक जून से रेलवे ने विभिन्न जिलों में फंसे लोगों के लिए रेल सेवा शुरू की है। जिसकी शुुरुआत में 100 जोड़ी चुनिंदा ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जिनमें ललितपुर में कुशीनगर एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस एवं साबरमती एक्सप्रेस को विशेष ट्रेन बनाकर ठहराव दिया गया है। जबकि, ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व में ललितपुर-झांसी एवं ललितपुर-भोपाल रूट पर करीब बत्तीस-बत्तीस ट्रेनें नियमित चलती हैं। तीन ट्रेनें टीकमगढ़ रेल रूट पर चल रही हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार ललितपुर में करीब 35 ट्रेनों का ठहराव होता था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में रेलवे द्वारा एक जून से कुछ आवश्यक शर्तों के साथ चुनिंदा ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें से पहले दिन चली ट्रेनों में ललितपुर से कुल 29 यात्रियों ने अन्य जनपदों के लिए यात्रा की। जबकि दूसरे स्टेशनों से मात्र 20 यात्री ही ट्रेनों से ललितपुर स्टेशन पर उतरे। दो जून को 65 यात्री ट्रेनों से दूसरे स्टेशनों को गए, जबकि 27 यात्री ट्रेनों से उतरे। तीन जून को ललितपुर से 88 यात्री ट्रेन में चढ़े और 108 यात्री उतरे। चार जून को ट्रेन से जाने वालों का आंकड़ा 113 पर पहुंच गया, जबकि ट्रेन से उतरने वाले 107 यात्री रहे। पांच जून को 115 यात्रियों ने ललिपुर से अन्य जनपदों के लिए ट्रेन से यात्रा की। जबकि 101 यात्री ट्रेन से उतरे। छह जून को सुबह 11 बजे तक आने वाली ट्रेनों में मात्र 36 यात्री दूसरे जनपद गए, जबकि 93 यात्री ट्रेन से उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार एक जून से अब तक मात्र 446 यात्रियों ट्रेन के माध्यम से अन्य जनपदों के लिए यात्रा की, जबकि अन्य जनपद से ट्रेन से 456 यात्री ट्रेन से उतरे हैं।

--------
टीकमगढ़-खजुराहो व इंदौर के लिए शुरू नहीं हो सकी रेल यात्रा
रेलवे द्वारा ललितुपर में जिन ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है, उनमें सभी पांचों ट्रेन बीना-भोपाल, गुना, सागर के लिए चलाई जा रही है। इनमें से अभी तक टीकमगढ़, छतरपुर और खजुराहो एवं इंदौर के लिए कोई ट्रेन सेवा शुरू नहीं की गई है। अब इन रूटों पर जुलाई में रेल सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed