फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People are suffering due to severe cold, mercury reaches five degrees

हाड़ कपाऊ ठंड से लोग हुए बेहाल,पारा पांच डिग्री पर पहुंचा

Mon, 20 Dec 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to severe cold, mercury reaches five degrees
ललितपुर। सर्द हवाओं के बीच रविवार को कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह धूप निकली लेकिन शीतलहरी के कारण लोग अलाव से तापते नजर आए। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री पर रहा। शाम होते ही सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। सरकारी अलाव के लिए प्रशासन ने तहसील स्तर पर बजट जारी कर दिया लेकिन गरीबों के लिए कंबल टेंडर प्रक्रिया में उलझे हैं जिससे फुटपाथ पर सोने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार रात से ही सुबह से कड़ाके की ठंडक ने अहसास करा दिया। लोग देर सुबह तक गर्म कपड़ों में दुबके रहे। सुबह निकली तेज धूप से लोगों को सर्दी राहत मिली लेकिन सूरज के ढलते ही सदी बढ़ने से लोगों की ठिठुरन और बढ़ गई। लोगों ने खुद को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव और हीटर का भी सहारा लिया। इधर, प्रशासन ने तहसील क्षेत्र में अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपये जारी कर दिए। बताया गया कंबलों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही कंबल खरीदकर जरूरतमंदों को वितरित कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कंबल वितरण के लिए चल रही टेंडर प्रक्रिया
जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरण किए जाते हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कंबल वितरण किया जाएगा। अलाव के लिए धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी
गर्म कपड़ों के बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
सर्दी बढ़ने से ऊनी कपड़ों का बाजार गुलजार हो गया है। यहां पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। युवा अवस्था में लोगों को स्वेटर व जरकन आदि 800 से लेकर दो हजार से अधिक दामों तक के उपलब्ध हैं। ग्राहक जरकन की अधिक खरीददारी कर रहे हैं। वहीं रजाई गद्दा की बिक्री भी अधिक हो गई है। रविवार को गिन्नौट बाग में लगे गर्म कपड़ों के बाजार में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed