फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Graduate MLC elections today; 11,330 voters to cast their ballots across 13 booths.

Lalitpur News: स्नातक एमएलसी चुनाव आज, 13 बूथों पर 11,330 मतदाता डालेंगे वोट

Thu, 22 Oct 2026 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Graduate MLC elections today; 11,330 voters to cast their ballots across 13 booths.
मतदान की तैयारियों में जुटे मतदान कर्मी - स्रोत - संवाद
ललितपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार को जिले के 13 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिले में कुल 11,330 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।
विज्ञापन

मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 13 सेक्टर और पांच जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान कर्मियों और मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि मतदान निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में कराया जाए। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और ड्यूटी में लापरवाही न बरतने को कहा गया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

13 प्रत्याशी हैं मैदान में
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन में भाजपा से अशोक कुमार राठौर और सपा से डॉ. मानसिंह यादव प्रत्याशी हैं। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में केशवकांत शर्मा, दीपक कुमार द्विवेदी, देवेश कुमार सिंह, मानसिंह यादव, रमेश चंद्र दुबे, राजकुमार, राहुल कनकने उर्फ मोहित गुप्ता, विष्णु कुमार, शिवशंकर पटेल, शैलेंद्र कुमार और शिखा शामिल हैं।
--------------------
सदर क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता
जिले में कुल 11,451 मतदाता हैं। इनमें सदर विधानसभा क्षेत्र के 7871 और महरौनी विधानसभा क्षेत्र के 3459 मतदाता शामिल हैं। नवीन तहसील ललितपुर में चार, तालबेहट तहसील भवन में दो, जखौरा और बार क्षेत्र पंचायत भवन में एक-एक, पाली क्षेत्र पंचायत भवन में दो, महरौनी नगर पंचायत में दो और मड़ावरा क्षेत्र पंचायत भवन में एक मतदेय स्थल बनाया गया है।

-----------------------
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
तालबेहट के लिए एसडीएम अभिजीत सिंह, सदर के लिए एसडीएम हेमंत पटेल, पाली के लिए एसडीएम घनश्याम भारतीय, महरौनी के लिए एसडीएम रजनीश कुमार और मड़ावरा के लिए एसडीएम मदन मोहन गुप्ता को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पशुपालन, आपूर्ति, प्रोबेशन, शिक्षा, लोक निर्माण, समाज कल्याण, पंचायत राज और अन्य विभागों के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
------------------------
भाजपा ने बनाई मतदान की रणनीति
बांसी। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने मंगलवार को हनुमान टौरिया मंदिर स्थित रामलीला मंच पर क्षेत्र के मतदाता प्रमुखों के साथ बैठक की। इसमें पार्टी प्रत्याशी अशोक राठौर के समर्थन में मतदान की रणनीति बनाई गई। पार्टी ने 20 मतदाताओं पर एक मतदाता प्रमुख बनाया है। बैठक में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था पर चर्चा हुई। कस्बे के करीब 200 मतदाताओं को जखौरा, तालबेहट और बार के बूथों पर मतदान के लिए जाना है। ये केंद्र कस्बे से 16 से 20 किलोमीटर दूर हैं। बैठक में ललितपुर विधानसभा संयोजक सुदामा प्रसाद सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed