ललितपुर। रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर विभिन्न संगठनों में रोष व्याप्त है। सोमवार को युवा महासभा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, गोसेवा मंडल, करणी सेना, भारतीय जनता पार्टी और बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि दिल्ली के मंगोलपुरी में कुछ लोगों ने रिंकू शर्मा के घर जाकर रात्रि में हमला कर हत्या कर दी। परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। रिंकू शर्मा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्रित कर रहे थे। मांग की गई कि हत्यारों को फांसी और रिंकू शर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी जितेंद सिंह परमार, अध्यक्ष युवा महासभा इंद्रेश तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोसेवा मंडल सुनील पटैरिया, डॉ शरद तिवारी अध्यक्ष करणी सेना, बंटू सनातनी, डोली राजा, वैभव गुप्ता, भूपेंद्र तिवारी, अमन सिरोठिया, दीपक पस्तोर, दिनेश पांडे गोल्डी, अंकुर दुबे, आयुष शर्मा, अंकित दुबे ,नगर मंत्री भाजपा संतोष नायक, नितिन पंथ, शिवांगी नायक, रानू बुंदेलखंडी, वृंदावन, दीपक त्रिपाठी, दीपक गोस्वामी, आयुष शर्मा धौर्रा, जागेश दीक्षित आदि शामिल रहे।