{"_id":"67f81696827f1fb0d20ae7e9","slug":"pda-movement-will-have-to-be-accelerated-to-save-the-constitution-nepal-singh-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-133173-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान को बचाने के लिए पीडीए आंदोलन को देनी होगी गति : नेपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान को बचाने के लिए पीडीए आंदोलन को देनी होगी गति : नेपाल सिंह
विज्ञापन
- बाबा साहेब की जयंती मनाए जाने की बनी रूपरेखा, सपाई गांव-गांव जाकर मनाएंगे जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सपा कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पीडीए कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती को भव्यता के साथ मनाने के संबंध मेें कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए।
जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि एकजुट होकर बाबा साहेब की देन व धरोहर संविधान और आरक्षण बचाने के लिए पीडीए आंदोलन को नई ताकत प्रदान करें। संगोष्ठियों के माध्यम से पीडीए की एकता को गति दें, जिससे संविधान एवं आरक्षण को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकता ही सुनहरा भविष्य बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब की जयंती गांव-गांव जाकर मनाए जाने की अपील की है। इस अवसर पर जिला महासचिव डाॅ. शिशुपाल सिंह लोधी, विजय सिंह यादव, ज्योति सिंह लोधी, भजनलाल कुशवाहा, मोहम्मद अनवर खान, हरी सिंह यादव, अरशद मंसूरी, ह्देश यादव, नरेंद्र सिंह राजपूत, रामनरेश यादव मौजूद रहे।