फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Patients wandering due to the release of the only eye doctor of the district hospital

Lalitpur News: जिला चिकित्सालय के इकलौते नेत्र चिकित्सक के रिलीव होने से भटक रहे मरीज

Tue, 30 Jan 2024 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Patients wandering due to the release of the only eye doctor of the district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला चिकित्सालय में इकलौते नेत्र सर्जन के स्थानांतरण होने से नेत्र रोगियों के सामने संकट आ गया है। शनिवार को आए मरीज ओपीडी बंद देख इधर-उधर चिकित्सकों को खोजते रहे। न मिलने पर मायूस होकर बिना इलाज के ही वापस हो गए।
जिला अस्पताल में लंबे समय से इकलाैते नेत्र सर्जन डॉ. आरपी राजपूत सेवाएं दे रहे थे। मरीजों को तीन दिन ओपीडी व तीन दिन ऑपरेशन थियेटर में सुविधाएं मिल रही थीं। वह सीएमओ कार्यालय के अधीन थे, उन्हें जिला अस्पताल में अटैच किया गया था। बीते दिनों शासन ने डॉ. आरपी राजपूत का स्थानांतरण औरया के लिए कर दिया। सीएमओ ने शासन के निर्देश पर नेत्र सर्जन डॉ. आरपी राजपूत को रिलीव कर दिया। जिला अस्पताल में शनिवार को नेत्र रोगियों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से पंजीकरण के लिए कतार में जूझे। आधे घंटे लाइन में लगकर इंतजार किया। पर्चा बनने के बाद जब मरीज ओपीडी में पहुंचे तो कक्ष को बंद देख खुलने के इंतजार में बैठ गए। अधिक देर होने पर चिकित्सक के लिए इधर-उधर भटकते रहे। कुछ मरीज दोपहर दो बजे तक चिकित्सक न मिलने के बाद बिना इलाज के ही वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो- 02
कैप्सन- ओमप्रकाश मोदी
ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण होना है, इसके लिए आंखों की जांच कराने जिला अस्पताल आया था, यहां जांच तो हो गई, लेकिन चिकित्सक नहीं मिल सके।
- ओमप्रकाश मोदी
---
फोटो- 03
कैप्सन- रामदुलारी
आंखों से बहुत कम दिखाई दे रहा है। जांच तो करा ली, लेकिन चिकित्सक न मिलने से आगे उपचार की सुविधा नहीं मिल पाई है। अब समस्या गंभीर हो गई है।
- रामदुलारी
---
फोटो- 04
कैप्सन- शुभम
दादी को आंखों में अधिक समस्या है। जिला अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिले। अब निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ेगा।
- शुभम
---
अस्पताल में नेत्र सर्जन सीनियर रेजीडेंट हैं। तबीयत खराब होने से ओपीडी में नहीं बैठ सके। स्वस्थ होने पर ओपीडी में नियमित रूप से सेवाएं देंगे।
-डॉ. द्विजेंद्र नाथ, प्राचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed