फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Path-way will be constructed from Collectorate Square to Tuvan Square

Lalitpur News: कलक्ट्रेट चौराहे से तुवन चौराहे तक पाथ-वे का होगा निर्माण

Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Path-way will be constructed from Collectorate Square to Tuvan Square
- नगर पालिका परिषद 39.27 लाख से कराएगा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में तुवन चौराहे से कलक्ट्रेट चौराहे तक खस्ताहाल पड़े फुटपाथ की जल्द ही सूरत बदलेगी। नगर पालिका परिषद पाथ-वे के निर्माण में 39.27 लाख रुपये खर्च करेगा। बोर्ड से स्वीकृति के बाद अब पालिका प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरु करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरु किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद ने तुवन चौराहे से कलक्ट्रेट चौराहे तक मार्ग के सौंदर्यीकरण कराया है। जिसमें मार्ग के फुटपाथ पर विक्टोरिया लाइटें लगाई हैं। खंभा लगाने के लिए फुटपाथ की खोदाई की गई थी। इससे फुटपाथ बदहाल दशा में पड़ा हुआ है। कई जगह अधिक गड्ढे तक हो गए हैं। इसमें लोगों को चलना तक दुश्वार हो रहा है। लेकिन, अब जल्द ही फुटपाथ पर आवागमन सुगम होगा। इस मार्ग में पाथ-वे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा 39.27 लाख रुपये से कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए बीते माह पूर्व प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई थी। इसके साथ ही पालिका प्रशासन ने कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया की तैयारियां चल रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरु कर पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा। इससे राहगीरों को आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

---
तुवन चौराहे से कलक्ट्रेट चौराहे तक पाथ-वे का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। -दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed