फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Passenger's condition worsens in Gondwana Express, death

Lalitpur News: गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्री की हालत बिगड़ी, मौत

Sun, 24 Mar 2024 04:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Passenger's condition worsens in Gondwana Express, death
सागर से झांसी जाते समय धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास खराब हुई तबीयत, परिजनों ने कहा हार्ट अटैक से गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ट्रेन में यात्री की हालत बिगड़ गई। आरपीएफ ने यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मध्य प्रदेश के जनपद सागर अंतर्गत बड़ा बाजार निवासी राजेश भट्ट (58) शुक्रवार रात को सागर से गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन में झांसी जाने के लिए सवार हुआ। ट्रेन धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी कि राजेश की हालत बिगड़ गई। उसने इसकी जानकारी मोबाइल फोन से अपने भतीजे रोहित भट्ट को दी। ट्रेन में आरपीएफ स्टाफ को भी तबीयत खराब होने के बारे में बताया। इस बीच बोगी में सफर कर रहे एक चिकित्सक ने हार्ट अटैक की बात बताई। ट्रेन के ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने एंबुलेंस की मदद से राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे रोहित ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। मृतक चार भाई व तीन बहन में छोटा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed