फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   paryatan yatra reach devgarh

पर्यटन यात्रा सोमवार को देवगढ़ पहुंची

Tue, 28 Sep 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
paryatan yatra reach devgarh
jain mandir.jpg - फोटो : jain mandir.jpg
ललितपुर। इंटेक ललितपुर चैप्टर और ललित कला संस्थान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुई पर्यटन यात्रा सोमवार को देवगढ़ पहुंची। शहर में राज्यमंत्री व सीडीओ ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा अपने पहले पड़ाव में तालबेहट रुकी जहां नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने नगर के ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को समझाते हुए तालबेहट का किला, मानसरोवर झील की खूबसूरती का अवलोकन कराया। यात्रा के ललितपुर आने पर तुवन मंदिर मैदान में राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय एवं तुवन मंदिर के महंत रामलखनदास ने संयुक्त रूप से यात्रा का स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान निभा रहा है। उन्होंने झंडी दिखाकर यात्रा को देवगढ़ के लिए रवाना किया। यात्रा में छात्रों ने देवगढ़ के प्रसिद्ध दसावतार मंदिर, जैन समूह के मंदिर, बुद्ध गुफा एवं अन्य प्राकृतिक स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान चैप्टर के संयोजक संतोष कुमार शर्मा, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. उमेश कुमार, यशवंत सिंह, ललित प्रजापति, निकेता, श्रद्धा, गजेंद्र सिंह, प्रतीक्षा, अक्षय कुमार, गजानंद व ओपी बिरथरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed