फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   para chdne se sasir me chubhne lgi dhup

पारा चढ़ने से शरीर को चुभने लगी धूप

Mon, 23 Apr 2018 12:36 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 23 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
para chdne se sasir me chubhne lgi dhup
payu, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में ही चटक धूप शरीर को चुभने लगी है। इससे बचने के लिए लोगों ने सिर पर टोपी, तौलिया लगाना शुरू कर दिया है। वहीं महिलाएं स्टॉल एवं कॉटन के कपड़े पहनकर घर से बाहर निकल रही हैं। रविवार को जिले का तापमान 37 डिग्री के पास पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारा चढ़कर 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।  
विज्ञापन


अप्रैल से जून माह तक गर्मी का मौसम रहता है। जिसमें अप्रैल माह में सामान्य गर्मी बनी रहती है, जबकि मई और जून माह में गर्मी का पारा सूरज की तपिश हर किसी को अहसास करा देती है। अभी अप्रैल माह पूरा होने के लिए आठ दिन बाकी है, लेकिन अभी से सूर्यदेव के तेवर से हर कोई परेशान हो उठा है। पिछले दस दिनों से जिला में तेज और चुभन भरी गर्मी पड़ने से जिले का तापमान भी 36 से 39 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं आने वाले एक सप्ताह में जिले का तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान जहां 22 डिग्री तक रहा, वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


सोमवार को तापमान 39 डिग्री, मंगलवार को 40, बुधवार और बृहस्पतिवार को 42 और शुक्रवार को न्यूूनतम तापमान 27 रहा। जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जानकारों के मुताबिक अगला सप्ताह में जनपद वासियों के लिए भीषण और तपन भरी गर्मी का रहने वाला है। हालांकि रात के तापमान में वर्तमान में 22 से 25 डिग्री तक होेेने से राहत जरूर है। लेकिन आगामी एक सप्ताह में रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री की वृद्घि की संभावना है। जिससे रात में भी गर्मी लोगों को बेहाल करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से बचने के उपाय कर रहे लोग
प्रतिदिन लगातार जिले का पारा चढ़ने के साथ ही लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे है, जिससे कुछ राहत मिल सके। घरों के साथ ही सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने गर्मी से निपटने के लिए कूलर, एसी या अन्य प्रकार से राहत के उपकरण लगा लिए है। वहीं ठंठा पानी का भी इंतजाम किया गया है। वहीं शहर में घूमने के दौरान महिला, पुरुष और बच्चे सभी मुंह पर कपड़ा, गमझा या अन्य प्रकार से गर्मी से बचने के उपाय करके ही धूप में निकलते देखे जाते है। वहीं गर्मी से राहत के लिए लोग पेय पदार्थ का भी उपयोग कर रहे है। साथ ही कोल्ड ड्रिंक, मौसमी फलों व गन्ने का जूस भी शहर में जगह-जगह स्टॉलों पर लगाकर खूब बेचा जा रहा है।

बिजली भी ढा रही सितम
जिले का तापमान जैसे-जैसे दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, वैसे ही विद्युत सब स्टेशनों पर स्थापित मशीनों का बिजली लोड भी बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, तो हाइटेंशन तारों की टूटना भी अधिक हो गया है। पूरे जिला में पिछले तीन सप्ताह में करीब 70 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंकने से खराब हो चुके हैं। गर्मी में रात में अलग-अलग फीडरों की बिजली फाल्ट की वजह से बार-बार गुल हो जाने से लोगों की नींद भी टूट जाती है और फिर गर्मी के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी झेलना पड़ता है। आने वाले दिनों में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करना बिजली विभाग के लिए चुनौती भरा होगा।

लू से बचाव और राहत की तैयारी और कार्य योजना को बैठक आज
प्रमुुख सचिव राजस्व अनुभाव लखनऊ के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पश ुचिकित्साधिकारी व जिला विकास अधिकारी को एक पत्र भेजकर लू से बचाव और राहत के लिए तैयारी और कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें स्पष्ट हैं कि हीटवेव कार्ययोजना के संबंध में भारत सरकार से प्राप्त एडवाइजरी के अनुसार हीट वेव कार्ययोजना तैयार कराकर शीघ्र ही राहत आयुक्त कार्यालय में फैक्स या ई-मेल पर भेजते हुए हीट वेव से बचाव और इसके प्रभावों को कम करने के लिए आवश्यक कार्यवाई करेंगे। हीट वेव कार्ययोजना के संबंध में तैयारी करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा 23 अप्रैल का शाम आठ बजे एक बैठक बुलाई गई है।


नहीं खुली नगर पालिका की प्याऊ
इतनी तपन भरी गर्मी के बाद भी शहर में अब तक नगर पालिका की प्याऊ हीं खुल सकी हैं। जबकि नगर पालिका द्वारा शहर में अस्थाई प्याऊ के लिए 18 स्थान चिह्नित किए गए हैं। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह बाद भी नगर पालिका की चिह्नित स्थलों पर प्याऊ शुरू नहीं कर सकी है। जिससे आम लोगों व राहगीरों के लिए अपनी प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है।

आने वाले दिनों में यह रहेगा पारा
न्यूनतम तापमान -  अधिकतम तापमान
सोमवार-               22 डिग्री  -   39 डिग्री
मंगलवार-             23 डिग्री  -   40 डिग्री
बुधवार -                25 डिग्री  -  42 डिग्री
बृहस्पतिवार-         26 डिग्री  -  42 डिग्री
शुक्रवार     -           27 डिग्री -   43 डिग्री
शनिवार  -             27 डिग्री -   42 डिग्री
रविवार -                26 डिग्री -  42 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed