फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pani ke tank me mili gandgi

पानी के टैंक व फिल्टर में मिली गंदगी

Sat, 05 Jun 2021 10:31 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
pani ke tank me mili gandgi
सेटलिंग टैंक का निरीक्षण करते सहायक अभियंता संजीव कुमार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जल संस्थान के सहायक अभियंता ने अवर अभियंता के साथ बार में तालाब से की जा रही जलापूर्ति का जायजा लिया। इस दौरान टैंक व फिल्टर में गंदगी पाई गई। मौके पर सेटलिंग टैंक एवं फिल्टर की सफाई कराई गई। साथ ही विभागीय कर्मियों को एलम व ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल पानी में करने के निर्देश दिए। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद अफसर मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

बार क्षेत्र में काफी लंबे समय से गंदे एवं बदबूदार पानी की आपूर्ति की जा रही थी। जिस पर विभागीय अफसर ध्यान नहीं दे रहे थे। पांच जून को ‘अमर उजाला’ के पेज नंबर दो पर ‘गंदा पानी पीने को मजबूर बार के निवासी’ शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इस पर जल संस्थान के अधिकारी हरकत में आ गए। शनिवार को सहायक अभियंता संजीव कुमार और अवर अभियंता अभिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने सेटलिंग टैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान टैंक व फिल्टर में गंदगी पाई गई। इस पर उन्होंने कर्मचारियों से इसकी सफाई कराई। इस दौरान निर्देश दिए कि पानी की आपूर्ति के समय एलम व ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जाए। किसी भी दशा में लोगों को गंदे एवं बदबूदार पानी की आपूर्ति नहीं की जाए।
विज्ञापन

महरौनी में आपूर्ति के दौरान होगी बिजली की रोस्टिंग
महरौनी। महरौनी में जलापूर्ति को सुचारू बनाने के लिए बिजली की रोस्टिंग का सहारा लिया जा रहा है। हालांकि, सैदपुर बिजली फीडर पर काम चलने से व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। उधर, तालबेहट की आपूर्ति को बहाल करने के लिए माताटीला में पाइप बढ़ाए जा रहे हैं। यहां बांध में पानी का लेवल घट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed