फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pandit jawahar lal nehru jayanti

जवाहरलाल नेहरू ने कई रियासतों को मिलाकर रखी थी नए भारत की नींव

Fri, 28 May 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
pandit jawahar lal nehru jayanti
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय में नव भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कई रियासतों को मिलाकर नए भारत की नींव रखी थी।
विज्ञापन

सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के व्यक्तित्व एवं देशहित में किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब देश अनेक समस्याओं से जूझ रहा था तब जवाहरलाल नेहरू ने देश को संभाला और कई रियासतों को मिलाकर एक नए भारत की नींव रखी थी। नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार ने कहा कि पं. नेहरू की आधुनिक सोच के कारण ही देश ने तरक्की की थी। आज देश में कई कंपनियों को पूंजीपतियों को सौंपने के लिए माहौल तैयार किया जा रहा है। अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पीसीसी सदस्य रामस्वरूप देवलिया, पीसीसी मुहम्मद जलील चच्चा, पूर्व जिला महासचिव शिवनारायण पुरोहित, पीसीसी धनीराम अहिरवार के दो पुत्र व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आसाराम तिवारी के पुत्र अभिषेक तिवारी, सनत कुमार सिंघई, ब्लॉक अध्यक्ष नागेश रजक के भाई असमय मौत होने पर संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव बिट्टू राजा, उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, एनएसयूआई सचिव कुलदीप पाठक, असलम खान, महेंद्र पनारी, महिला अध्यक्ष रेखा राजा गौर, नेहा शर्मा, नीतू झा, जाहर सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप रजक, एनएसयूआई अध्यक्ष मोंटी शुक्ला, राहुल सेन, अजय कुशवाहा, पुष्पेंद्र बुंदेला आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव एडवोकेट राकेश रजक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed