फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Panckalyank colored in the city of Pan shift

पंचकल्याणक के रंग में रंगी पान की नगरी पाली

Mon, 01 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Panckalyank colored in the city of Pan shift
पाली (ललितपुर)। पान की नगरी पाली में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर पूरा माहौल धर्ममय बना हुआ है। आचार्यश्री विरागसागर की धर्म सभा के साथ पंचकल्याणक कार्यक्रम में तीर्थकर बालक का जन्म के साथ जन्मकल्याणक मनाया गया।
विज्ञापन


रविवार को महोत्सव में भगवान आदिनाथ के जन्म उत्सव के अवसर पर मंगल गीतों के बीच विधान पूजन, शांति हवन और जन्मातिशय संस्कार मनाया गया। मंच पर सौधर्म इंद्र-शची संवाद का अभिनय किया गया। इसके बाद नगर से जन्म कल्याणक शोभायात्रा ने पांडुक शिला की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन


इसमें सबसे आगे सौधर्म इंद्र पात्र रविंद्र-सुलेखा, माता पिता महेंद्र-इंद्र जैन, कुबेर अनिल कुमार- इंद्र रसिया, महायज्ञ नायक श्रीकांत-मंजू जैन, ईशान इंद्र ड़ा सुशांत-अंजना मोदी, सानत इंद्र जयकुमार-रश्मि, माहेंद्र इंद्र महेंद्र-सीमा रसिया, बाहुबली जयकुमार-सुमन के साथ सेनापति, भरत, राजा श्रेयांश, प्रत्येंद्र, महामंडलेश्वर, अष्टकुमारियां आदि पात्र अपने वाहन हाथी, घोड़ों और रथों पर सवार होकर चल रहे थे। युवक-युवतियां डीजे की धुन पर महावीर के जयघोष के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौधर्म इंद्र की गोद में विराजमान तीर्थकंर बालक का अभिनंदन किया जा रहा था। कुबेर ने धन बरसा की जो आकर्षण का केंद्र रहा, शोभायात्रा का पांडुक शिला पहुंचने पर इंद्र-इंद्राणी ने शिला का अभिषेक 1,008 कलशों से किया। महोत्सव स्थल पर शची ने तीर्थकंर बालक का शृंगार किया।


इस दौरान गणाचार्य के ससंघ पावन सानिध्य में तीर्थकंर बालक का षोडश संस्कार किया गया और पालना, झुलाना आदि रस्में निभाई गईं।

नगर व दूरदराजों से आए लोगो में डीआईजी विनय जैन, नगर पंचायत के चेयरमैन रामकुमार चौरसिया, हरिओम चौरसिया,  नंदकिशोर सोनी, सुरेश रसिया, चक्रेश तेल वाले, बंटी मोदी, मुनई जैन, डब्बू रसिया, कोमल रसिया, प्रदीप नेता, अंतिम रसिया, वीरेंद्र जैन, रमेश सतभैया, विनोद मोदी, दिनेश जैन, संजय मेडिकल, अभय, प्रियंक, नितिन, सत्येंद्र जैन, अविरल जैन, गोलू, अतुल रसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed