{"_id":"198631b9871cb373e3457a98df752e54","slug":"panchyat-chunav-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य के दिग्गजों ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य के दिग्गजों ने बनाई बढ़त
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य की 21 सीटों पर देर रात्रि तक मतगणना चलती रही। इस दौरान चिर परिचित उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी से बढ़त बनाए हुए थे। इनमें थाना सीट से अतल देवी यादव, जखौरा से ज्योति कल्पनीत सिंह, बुढ़वार सीट से सरिता देवी और सैदपुर से सुधा सोनी आगे चल रही थीं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड स्तर पर जिला पंचायत के 21 सदस्य सीटों के लिए मतगणना आरंभ हुई। रात्रि आठ बजे पहले चरण के बाद थाना सीट से अतल देवी, जखौरा सीट से ज्योति कल्पनीत सिंह, खांदी सीट से उदय प्रताप, पूराकलां से मानसिंह, बुढ़वार सीट से वर्षा देवी, सैदपुर सीट से सुधा गौरीशंकर सोनी आगे चल रही थीं। जिला पंचायत सदस्य नाराहट सीट से उम्मीदवार अतुल निरंजन मुकेश कुशवाहा से आगे चल रहे हैं। मड़ावरा सीट से प्रभुदयाल की पत्नी बेटीबाई अपने प्रतिद्वंद्वी रत्ना देवी से आगे चल रही थीं। सौंरई सीट से बबीता विपक्षी उम्मीदवार लीला से आगे चल रही थीं। सैदपुर सीट से सुधा सोनी अपने प्रतिद्वंद्वी संतोष पटेल से आगे चल रही थीं। गुढ़ा सीट से चंद्रशेखर ने दरयाव सिंह को पीछे कर दिया था, जबकि सिलावन सीट पर महेंद्र यादव अपने प्रतिद्वंद्वी दुष्यंत बड़ौनिया से आगे चल रहे थे।
बार सीट से कमलेश कुमारी अपने प्रतिद्वंद्वी रामदेवी से बढ़त बनाए हुए थीं।
पारौन सीट से फूल सिंह यादव ने रामप्यारी पत्नी पर्वत साहू को पीछे कर दिया था। कैलगुवां सीट से भूरे यादव ने रहीस राजपूत से बढ़त बना ली थी। बानपुर सीट से खिलान सिंह यादव आगे चल रहे थे। दूसरे नंबर पर मेघनाथ थे। जाखलौन सीट से सीमा देवी ने जितेंद्र कुमार से अंतर बना लिया था। बिरधा सीट से जयश्री ने चंद्रशेखर को पीछे छोड़ दिया था। खितवांस सीट से वंदना ने रसरानी से बढ़त बना ली थी। बांसी सीट से लीलाधर दुबे आगे चल रहे थे। बुढवार सीट से सरिता देवी आगे थीं। थनवारा सीट पर कड़ा संघर्ष देखा जा रहा है। यहां कांशीराम, भगत और तिलक बानोली काफी कम अंतर से आगे-पीछे चल रहे थे। सुबह तक परिणाम की सही तस्वीर सामने आने की संभावना है।