फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Panchkalyanak festival at Abhinandanoday pilgrimage area from January 31

Lalitpur News: अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र पर पंचकल्याणक महोत्सव 31 जनवरी से

Mon, 28 Nov 2022 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Panchkalyanak festival at Abhinandanoday pilgrimage area from January 31
ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में बन रहे अतिभव्य जिनालय का महापंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 31 जनवरी से पांच फरवरी तक होगा। शनिवार को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्रों का चयन किया गया। इनमें भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य कल्पना-राजेंद्र लल्लू को मिला और सौधर्म इंद्र सुमन -स्वतंत्र मोदी, धनपति कुबेर अशोक-सुधा दैलवारा बने।
विज्ञापन

रविवार को मुनि सुधासागर महाराज एवं प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी प्रदीप सुयश के संयोजन में पात्र चयन किया गया। महोत्सव में महायज्ञ नायक सुरेश चंद व गुणमाला जैन, रचना-संजीव जैन, भरत चक्रवर्ती शिखर चंद, रवींद्र अलया, बाहुबली राम प्रकाश, संजीव कुमार, ईशान इंद्र विनय कुमार, नीरज जैन, सनत इंद्र संजीव कुमार, राजीव कुमार लकी, यज्ञ नायक महेंद्र कुमार, मनोज कुमार सराफ चयनित किए गए।
विज्ञापन

मुनि श्री ने अभिनंदनोदय तीर्थ की महिमा बताते हुए कहा कि पाषाण से भगवान बनाने की मांगलिक क्रिया में जहां अपूर्व धर्म की प्रभावना होती है। वहीं प्रमुख पात्र बनकर धर्मात्मा असीम पुण्य का संचय करते हैं। धर्मसभा में चयनित पात्रों का दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने सम्मान करते हुए पुण्य की अनुमोदना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्श्वनाथ कॉलोनी में रखी गई संतशाला की आधारशिला
रविवार सुबह आजादपुरा स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी में मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में संतशाला का शिलान्यास हुआ। जिसका पुर्ण्याजन अभय, हेमलता, अक्षय, चित्रा, पुष्पा, राजेश, राजीव परिवार ने किया।

वात्सल्य भोज का आयोजन किया
जैन समाज की ओर से वर्णी जैन इंटर कॉलेज में रविवार को सामूहिक वार्षिक वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। जिसमें नरेंद्र कडंकी,अजय जैन, डॉ मोहित जैन, रिक्की पटना, जिनेंद्र जैन, संजीव जैन,महेश, स्वदेश गोयल, अंशुल बड़कुल, गौरव दिगंबर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed