फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat election reservation objection

पंचायत चुनाव में आरक्षण पर आपत्तियों का दौर

Wed, 24 Mar 2021 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
panchayat election reservation objection
प्रधान की सीट के आरक्षण के विरोध में ज्ञापन देते ग्राम सिलगन के लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की विभिन्न सीटों के आरक्षण पर आपत्तियां बड़ी संख्या में प्राप्त हो रही हैं। मंगलवार को ग्राम कचनौदाकलां के लोगों ने अनुसूचित जाति में प्रधान की सीट आरक्षित करने की मांग की है।
विज्ञापन

विकासखंड बिरधा के ग्राम कचनौंदाकलां के लोगों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान की सीट के पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को निरस्त कर अनुसूचित जाति में करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर गोकुल कुमार अहिरवार, बबलू अहिरवार, जमना अहिरवार, कोमल, रोशन, राजेश पाल, सुकदयाल अहिरवार के हस्ताक्षर अंकित हैं। ग्राम कल्यानपुरा के लोगों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान की सीट अनुसूचित जाति महिला में आरक्षित करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर अक्षय साहू, संजीव कुमार, दिनेश, गुलाब, बिट्टू, नंदू, प्रीतम, भजनलाल आदि के हस्ताक्षर बने हैं। इसी ब्लाक की ग्राम पंचायत पड़ना के लोगों ने प्रधान की सीट पिछड़ी जाति में करने की मांग की है। ज्ञापन पर बुद्ध सिंह बुंदेला, कल्लू चौबे, इश्वरी प्रसाद पटैरिया, रामराजा आदि के हस्ताक्षर हैं। ग्राम अनौरा के लोगों ने प्रधान की सीट सामान्य महिला जाति में करने की मांग की है। ज्ञापन पर संजीव कुमार, जानकी रजक, अर्जुन पाल, रनवीर सिंह, बबलू बुंदेला के हस्ताक्षर अंकित हैं। ग्राम टेनगा के लोगों ने प्रधान सीट अनुसूचित जाति में आरक्षित करने की मांग की है। ज्ञापन पर श्रीराम अहिरवार, राकेश अहिरवार, रक्षपाल, सोबरन आदि के हस्ताक्षर अंकित हैं। विकासखंड मड़ावरा के गुढ़ा बुजुर्ग के लोगों ने प्रधान की सीट अनुसूचित जाति में करने की मांग की है। इसमें बताया कि आजादी के बाद से आज तक प्रधान की सीट अनुसूचित जाति नहीं हुई है। ज्ञापन पर बृजेश कुमार, धर्मदास, भजन, नीरज, राकेश आदि के हस्ताक्षर अंकित हैं। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलगन के लोगों ने प्रधान सीट पिछड़ा वर्ग में होने पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने प्रधान की सीट पिछड़ा वर्ग के स्थान पर अनुसूचित वर्ग में आरक्षित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed