{"_id":"696fcf79efe824f3e90f0d98","slug":"panchayat-election-list-reveals-336-lakh-potential-duplicate-voters-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-150233-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पंचायत निर्वाचन नामावली में संभावित 3.36 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पंचायत निर्वाचन नामावली में संभावित 3.36 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी
विज्ञापन
बीएलओ घर-घर जाकर इन मतदाताओं का सत्यापन कर तहसीलस्तर पर करेंगे सूची जमा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत निर्वाचक नामावली में संभावित डुप्लीकेट वोटरों की सूची जारी की है। इस बार सभी छह ब्लॉकों में एक से नाम वाले मतदाताओं का मिलान किया गया है। इसमें 3,36,783 मतदाताओं को संभावित डुप्लीकेट में शामिल किया है। अब इनके घर जाकर बीएलओ पुष्टि करेंगे। अगर वह मिलते हैं तो सूची में उनके आधार कार्ड के आखिरी चार अंकों को अंकित करना होगा। इसके बाद तहसीलस्तर पर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग की साइट पर अपलोड किया जाएगा।
23 दिसंबर को इसका आलेख्य प्रकाशित किया था। पिछली बार शासन ने एक ही ब्लॉक में स्थित ग्राम पंचायतों के डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी की थी। इसमें 1.55 लाख मतदाताओं की संभावित डुप्लीकेट सूची जारी की गई थी। इस बार जो सूची भेजी है, वह पूरे जनपद की भेजी गई है। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने सभी उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पत्र जारी कर बीएलओ से सत्यापन के निर्देश दिए हैं। पंचायत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य में 832 बीएलओ कार्यरत हैं।
विकासखंड - संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या
मडावरा - 43760
जखौरा - 70877
महरौनी - 44727
बिरधा - 63660
बार - 54033
तालबेहट- 59726
वर्जन
जिलाधिकारी के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी को संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची को भेज दिया गया है। बीएलओ घर-घर जाकर इन मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके बाद तहसील स्तर से बाद इन मतदाताओं के जोड़े व हटाए जाएंगे। - समर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी