{"_id":"606a27188ebc3ec4455301ab","slug":"panchayat-chunav-public-relation-lalitpur-news-jhs19243167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव में शुरू हो गई चरण वंदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव में शुरू हो गई चरण वंदना
विज्ञापन
election-logo.jpg
- फोटो : election-logo.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि जैसे- जैसे नजदीक आ रही है, वैसे- वैसे प्रधान पद के दावेदार ही नहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार गांव - गांव पहुंचकर मतदाताओं की चरण वंदना में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं की मानें तो वे ऐसे प्रत्याशी को वोट देने की वकालत कर रहे हैं, जो गांव के सर्वांगीण विकास करने का वादा करे।
जिले में दूसरे चरण में मतदान होगा। इसकी तिथि 19 अप्रैल है। ग्रामीण इलाकों में घर- घर पहुंचकर दावेदार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी - चोटी का जोर लगा रहे हैं। यहां तक कि जिसके यहां उठना - बैठना तक नहीं होता था, उनको अपने पक्ष में करने के सभी हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अल सुबह से प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ गांव में नजर आने लगी है, जिसका सिलसिला देर रात तक चलता रहता है। दावेदार प्रत्येक गांव की मतदाता सूची, मतदान केंद्र और बूथों के प्रबंधन पर पैनी नजर रखते हुए प्रत्येक बूथ के मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं। बूथों पर व्यवस्था देखने के लिए एजेंटों को निजी तौर पर प्रशिक्षित कर रहे हैं। देर रात तक चौपाल लगाकर चुनावी रणनीति भी तय की जा रही हैं।
-----
युवाओं को रोजगार दिलाने का दे रहे आश्वासन
जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार चुनाव प्रचार के साथ - साथ युवा मतदाताओं पर पैनी नजर रखे हुए हैं। कई स्थानों पर दावेदार जहां मतदाताओं के रुझान का समीकरण बना रहे हैं तो कई स्थानों पर युवाओं को रोजगार तक उपलब्ध कराने का लॉलीपाप भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
----
राजनीति में दिलचस्पी
ग्राम प्रधान पद पर अधिकांश दावेदारी युवाओं की ओर से करने की तैयारी है। अधिकांश युवा विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले गांव की राजनीति में कुछ अधिक ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं। राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं की मानें तो वे ऐसे प्रत्याशी को तरजीह देने की वकालत कर रहे हैं, जो गांव के सर्वांगीण विकास करने का वादा करे।