फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav preperation for namankan

नामांकन को जरूरी दस्तावेज जुटा रहे दावेदार

Wed, 07 Apr 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav preperation for namankan
election-logo.jpg - फोटो : election-logo.jpg
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ हो रही है। इसे ध्यान में रखकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। विभिन्न पदों के दावेदार दिन भर जरूरी दस्तावेज जुटाने में लगे रहे। नामांकन पत्र के साथ शपथ, जाति प्रमाण पत्र, मतदाता सूची की स्वप्रमाणित प्रति, जमानत की धनराशि हेतु ट्रेजरी चालान या कोषागार की रसीद, अदेयता प्रमाण पत्र, उम्मीदवार एवं प्रस्तावक का फोटोग्राफ लगाया जाना है। बुधवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उधर, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र का कहना है कि नामांकन पत्र की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सभी छह ब्लाकों में विकासखंड मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। कलक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

----
453 नामांकन पत्र बिके
जिला पंचायत सदस्य पद हेतु 453 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। इनमें आरक्षित वर्ग के 304 व अनारक्षित वर्ग के 149 नामांकन पत्र बिके। इसमें मंगलवार को 51 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed