{"_id":"60662daa8ebc3e591150308d","slug":"panchayat-chunav-namankan-patra-taldehate-news-jhs192211933","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन शुल्क जमा करने में हो रही है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन शुल्क जमा करने में हो रही है परेशानी
विज्ञापन
voting.jpg
- फोटो : voting.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। लेकिन अधिकांश उम्मीदवार फीस जमा करने के लिए परेशान हो रहे है। नगर में कोई बैंक फीस जमा नहीं कर रहा है और पूर्व में बनी ट्रेजरी समाप्त हो गई है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों को जिला मुख्यालय भागना पड़ रहा है। लोगों ने इस समस्या के लिए पूर्व की भांति विकासखंड मुख्यालय पर रसीद क्रमांक 385 का काउंटर खुलवाने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।
नामांकन फार्म बिक्री के छठवें दिन विकासखंड तालबेहट में विभिन्न पदों के लिए लगभग 698 नामांकन फार्मों की बिक्री हो चुकी है। नामांकन फार्म खरीदकर फीस जमा करने को लेकर प्रत्याशी काफी परेशान नजर आ रहे है। क्योंकि, तहसील मुख्यालय पर पहले बना ट्रेजरी कार्यालय प्रदेश सरकार द्वारा समाप्त कर दिया गया है। कोई भी बैंक कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव की जमानत राशि अपने यहां जमा करने को तैयार नहीं है। क्योंकि, इससे बैंक में लोगों की भीड़ जुटेगी और उनका दैनिक कामकाज प्रभावित होगा।
इस संबंध में अधिकांश उम्मीदवारों का मानना है कि जिस तेजी से जनपद में कोरोना संक्रमण फैल रहा है, उसे देखते हुए उम्मीदवारों को जिला मुख्यालय पर जाना ठीक नहीं है। पूर्व की भांति प्रशासन को विकासखंड मुख्यालय पर रसीद 385 के कटवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे उम्मीदवारों की भाग- दौड़ बच जाएगी।