मड़ावरा (ललितपुर)। विकासखंड मड़ावरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र बिक्री के चौथे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न पदों के लिए 238 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 165, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 59 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 14 नामांकन पत्र खरीदे गए।
मड़ावरा न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 18, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 12 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सात नामांकन पत्र खरीदे गए। सौंरई न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान के लिए 16, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 10 एवं पंचायत सदस्य के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। धौरीसागर न्यायपंचायत में ग्राम प्रधान के लिए 21, क्षेत्र पंचायत सदस्य के सात एवं पंचायत सदस्य के लिए कोई भी नामांकन नहीं खरीदा गया। न्याय पंचायत गिदवाहा में प्रधान पद के लिए 13, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए तीन एवं पंचायत सदस्य के लिए चार नामांकन पत्र खरीदे गए। न्याय पंचायत पारौल में प्रधान पद के लिए 11, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सात एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कोई भी नामांकन नहीं खरीदे गए। ग्राम पंचायत नाराहट में ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 44 नामांकन पत्र खरीदे गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 11 एवं पंचायत सदस्य के लिए कोई भी नामांकन पत्र नहीं खरीदे गए। गौना ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 42, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नौ एवं पंचायत सदस्य के लिए कोई नामांकन नहीं खरीदा गया।