फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav bsp candigate

उम्मीदवारों की सूची जारी करने में बसपा ने मारी बाजी

Fri, 02 Apr 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav bsp candigate
bsp.jpg - फोटो : bsp.jpg
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने की तैयारी में जुटे राजनीतिक दलों में बहुजन समाज पार्टी ही अभी तक जिला पंचायत सदस्य पद हेतु उम्मीदवारों की सूची जारी कर पाई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी व कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने में लगी हैं। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष के जिला पंचायत चुनाव में कूदने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ब्लाक एवं जिला पंचायत में नामांकन पत्रों की बिक्री चल रही है। वहीं, राजनीतिक दल जिला पंचायत सदस्य पद हेतु उम्मीदवारों के चयन पर माथा पच्ची कर रहे हैं। केवल बसपा ही अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकी है। सत्तारूढ़ दल भाजपा, समाजवादी पार्टी व कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन की सूची को अंतिम रूप देने में लगे हैं। भाजपा में उम्मीदवार बनने वालों की लाइन लंबी है। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष इस मामले में कुछ भी खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं में उनका नाम चर्चा में है। एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी जिला पंचायत सदस्य पद पर नामांकन करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु कौन चेहरे होंगे? इस पर अन्य दलों की नजरें टिकी हुई हैं। कई नेता टिकट के खातिर दल बदलने के लिए तैयार बैठे हैं। हाल ही में बसपा ने दो सपा नेताओं को उम्मीदवार बनाकर सभी को चौंका दिया है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह एडवोकेट स्वयं जिला पंचायत में ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एक- दो दिन में उम्मीदवारों की सूची जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार चयन में जमीनी एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इस चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई, कृषि कानून व विकास को मुद्दा बनाया जाएगा।
- बलवंत सिंह राजपूत
जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
----
चार अप्रैल को पार्टी की बैठक होने जा रही है। इसमें चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद सूची जारी होने की संभावना है।
- तिलक यादव, जिलाध्यक्ष सपा
-----
पार्टी का जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। शीर्ष नेतृत्व द्वारा उम्मीदवार चयन किए जा रहे हैं। वह ही सूची जारी करने की तारीख तय करेंगे।
- जगदीश सिंह लोधी
जिलाध्यक्ष, भाजपा
-----
शुक्रवार को सभी 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। थनवारा सीट से स्वयं उम्मीदवार बनने जा रहा हूं।
- हरदयाल सिंह एडवोकेट
जिलाध्यक्ष, आप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed