फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pan farmer suicide

पान की खेती खराब होने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 09 Jul 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
pan farmer suicide
पाली (ललितपुर)। बृहस्पतिवार को आंधी, बारिश से पान की खेती खराब होने से दुखी पाली में रहने वाले एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गांधी चौक निवासी बालमुकुंद चौरसिया (40) पान की खेती करता था। इस बार भी उसने अपनी और मां के नाम जमीन पर पान की खेती की थी। तीन दिन पहले आई आंधी व बारिश के कारण अन्य किसानों के साथ उसकी भी फसल खराब हो गई थी। इस वजह से वह काफी परेशान था। बृहस्पतिवार की सुबह वह पान की फसल के ऊपर गिरे पड़े बरेजा उठाने के लिए मोहल्ले वालों को बुलाने गया। इसके बाद खेत पर पहुंचा। वहां उसने आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।

कुछ देर बाद मोहल्ले वालों ने उसके मोबाइल पर नंबर लगाया, तो फोन नहीं उठा। मोहल्ले वाले एकत्रित होकर पान के गिरे पड़े बरेजा उठवाने के लिए उसके खेत पर पहुंचे। वहां बालमुकुंद का शव एक आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पुलिस एवं नायब तहसीलदार विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार बालमुकुंद ने पान की खेती में भारी नुकसान होने की वजह से सदमे में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिवार में उसकी पत्नी व एक विधवा मां है। उसके कोई संतान नहीं है। नायब तहसीलदार का कहना है कि फसल के नुकसान के लिए लेखपालों की टीम से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed