फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pali hopes to be hospitalized

पालीवासियों में जगी अस्पताल की उम्मीद

Tue, 21 Mar 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pali hopes to be hospitalized
पालीवासियों में जगी अस्पताल की उम्मीद - फोटो : demo
कस्बा के लोग पिछले बीस साल से अस्पताल का निर्माण होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पाली को तहसील का तो दर्जा मिल गया, लेकिन अस्पताल नहीं मिल सका। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने और क्षेत्रीय विधायक के मंत्री बनने के बाद लोगों को अस्पताल मिलने की उम्मीद जाग जाग है।
विज्ञापन

पाली व आसपास के लोगों को इलाज के लिए ललितपुर जाना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल बनवाने के लिए कई बार आंदोलन किया। अब सूबे में भाजपा की सरकार है और क्षेत्रीय विधायक सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में लोगों को अस्पताल बनने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों की माने तो पाली के लिए अस्पताल स्वीकृत हो चुका था। 1998 में रेंज चौकी के पास जमीन मुहैया कराकर अस्पताल के लिए आरक्षित कर दी गई थी। लेकिन, निर्माण के लिए बजट जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंध समिति का हुआ प्रशिक्षण
बांसी ( ललितपुर )
बांसी संकुल केन्द्र पर न्याय पंचायत बांसी से जुडे़ 24 प्राथमिक एवं सात पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव सहित छ: सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें विद्यालय प्रबंध समिति के अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण संकुल केन्द्र प्रभारी सीमा गोस्वामी की देखरेख में हुआ। प्रशिक्षण में संदर्भदाता लाल सिंह व सुनील कौशिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed