फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pali-Ghatwar road to be constructed at a cost of 22.84 crore

Lalitpur News: 22.84 करोड़ की लागत से होगा पाली-घटवार मार्ग का निर्माण

Thu, 22 Oct 2026 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pali-Ghatwar road to be constructed at a cost of 22.84 crore
ललितपुर। हाईवे घटवार तिराहा से तहसील मुख्यालय पाली तक के मार्ग का उच्चीकरण और निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन ने इस कार्य के लिए 22.84 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया जारी कर निविदाएं मांगी गई हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सड़क का निर्माण एक वर्ष से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। यह मार्ग जिला मुख्यालय और मध्य प्रदेश के सागर से आने वाले लोगों के लिए प्रमुख है। पहले यह सड़क 3.5 मीटर चौड़ी थी, जिससे वाहनों को क्रॉस करने में परेशानी होती थी। व्यस्त मार्ग होने के कारण वाहनों को ओवरटेक करना भी मुश्किल था। इससे 16.2 किलोमीटर की दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट लग जाते थे। अब सड़क की चौड़ाई 7.5 मीटर की जाएगी।
विज्ञापन


आवागमन होगा सुगम
सड़क के उच्चीकरण से आवागमन सुगम हो जाएगा। यह मार्ग एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे जाम और वाहनों के धीमी गति से चलने की समस्या से निजात मिलेगी। लोगों को यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घटवार तिराहे से पाली तक सड़क के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed