{"_id":"58e154544f1c1bf6465b4a14","slug":"paintings-built-in-the-temple-of-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के मंदिर में लगेंगे जिले में बनी पेंटिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के मंदिर में लगेंगे जिले में बनी पेंटिंग्स
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
art, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चित्रकार द्वारा बनाए गए 18 तैलीय चित्र बागपत जिले के कृष्ण मंदिर की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने भगवान के मौलिक स्वरूप को ध्यान रखकर चित्रों का निर्माण किया है। इन चित्रों का आकर्षण इतना है कि लोगों की नजर चित्रों पर ठहरकर ही रह जाती है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए डा. आईपी शर्मा ने अपने गृह जनपद बागपत के ग्राम तिलवाड़ा में भव्य कृष्ण मंदिर बनवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने मंदिर के लिए अठारह चित्र बनवाएं हैं। इनमें केरल के श्रीकृष्ण गुरूवायुर, वृंदावन के बाके बिहारी, राजस्थान के श्रीनाथ, गुजरात के भगवान द्वारकाधीश, पुरी के जगन्नाथ, गीता उपदेश, यमलार्जुन उद्घार, कालिन मर्दन, सरस्वती जी, महालक्ष्मी, गंगा अवतरण, बाल रूप कृष्ण, राधारानी के चित्र शामिल हैं।
जिले के प्रख्यात चित्रकार ओपी बिरथरे ने इनका चित्रांकन किया है। उनका कहना है कि चित्रों में भारतीय शैली, भगवान के मौलिक स्वरूप व आध्यात्म का पूरा ध्यान रखा गया है। इन चित्रों को कृष्ण मंदिर में रखा जाएगा। पांच अप्रैल को रामनवमी पर मंदिर में प्रतिमा पूजन सहित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम में पांडिचेरी ओंकार आश्रम के महाधिपति स्वामी ओंकारानंद को बुलाया गया है। इस मौके पर वह स्वयं भी उपस्थित रहेंगे।