फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   painting competion, tourism

पर्यटन पर आधारित चित्र प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Sat, 25 Sep 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
painting competion, tourism
प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को प्रमाणपत्र देते अतिथिगण - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। इंटैक ललितपुर चैप्टर के तहत स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने और यहां के पर्यटन स्थलों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए पर्यटन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रावर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को स्थानीय दर्शनीय स्थलों की जानकारी देते हुए उनको संरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया। छात्राओं ने सुंदर चित्र बनाकर अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यटन सप्ताह के तहत विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानाचार्या नमिता गुप्ता ने कहा कि पर्यटन न केवल हमें एक रोमांच प्रदान करता है बल्कि हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार भी करता है। लिहाजा हम सभी को कुछ अंतराल के बाद छोटी-बड़ी यात्राएं करते रहना चाहिए। इस मौके पर कलाविद् ओमप्रकाश बिरथरे, उद्योगपति भूपेंद्र जैन, समाजसेवी मनमोहन जड़िया, भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. दीपक चौबे आदि ने संबोधित किया। संचालन करते हुए ओमप्रकाश पटैरिया ने छात्राओं से अपने पुरातात्विक स्थलों की सुरक्षा करने की अपील की। छात्राओं ने सुंदर चित्र भी बनाए। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फिरोज इकबाल, शिक्षक रूपम सिंह, शिमला राठौर, हर्शिता संज्ञा, लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed