{"_id":"60e4b71b8ebc3edfe357961f","slug":"oxygen-plant-started-by-15-august-lalitpur-news-jhs19891158","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त तक शुरू होंगे तीनों अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त तक शुरू होंगे तीनों अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तीन ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 अगस्त तक जनपद के तीन अस्पतालों में 350 बेडों के लिए 1750 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा। इसके तहत जिला अस्पताल में 200 बेड, सीएचसी तालबेहट में 100 बेड व सीएचसी महरौनी में 50 बेडों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकेगी।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमित हुए लोगों को ऑक्सीजन की भारी कमी पड़ गई। कई मरीजों को समय पर ऑक्सीजन न मिलने से कई लोगों की जान चली गई। स्थिति यह रही कि लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर महंगे दामों में खरीदना पड़ा।
सितंबर-अक्तूबर में कोरोना संक्रमण की तीसर लहर की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते शासन द्वारा विभिन्न तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां शुुरू कर दी गई हैं। इनमें जिला मुख्यालय पर 12 बेड का पीकू वार्ड तैयार किया गया है। बार व महरौनी सीएचसी में 50-50 बेड के कोविड अस्पताल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए जनपद में जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट व महरौनी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था प्लांट के प्लेटफार्म का निर्माण शुरू कर चुकी है। अधिकांश प्लांटों के प्लेटफार्म तैयार हो गए हैं। नगर पंचायतों केे टीन शैड व अन्य कार्य का जिम्मा दिया गया है।
-----
15 अगस्त से होगा 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य डीआरडीओ द्वारा दिया जाएगा। इसका प्लेटफार्म व अन्य कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। टिनशेड होने के बाद प्लांट स्थापित का कार्य शुरू किया जाएगा। यहां पर बिजली की पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। इसका शुभारंभ 15 अगस्त को किया जाएगा। इस प्लांट से अस्पतालों के 200 बेडों को 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन मिलेगी।
-----
31 जुलाई को होगी शुरूआत
महरौनी स्थित सीएचसी पर स्थानीय विधायक निधि द्वारा लगाया जा रहा है। इसका कार्य नगर पंचायत द्वारा किया जा रहा है। बिजली का लोड बढ़ाया जाना है। साथ ही 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था होनी है। इसके संचालन से 50 बेडों को 250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की उपलब्धता होगी। ऑक्सीजन प्लांट की शुरूआत लगभग 31 जुलाई को होगी।
-----
12 अगस्त से हो सकेगा संचालन
तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट आबकारी के चीनी उद्योग द्वारा स्थापित किया जा रहा है। इसके प्लेटफार्म का कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दिया गया है। नगर पंचायत द्वारा टिन शेड किया जाएगा। जिसके बाद बिजली का लोड बढ़वाया जाएगा। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर लेना है। इसकी शुरूआत 12 अगस्त तक की जाएगी। इससे 100 बेडों को 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की उपलब्धता होगी।
-----
ऑक्सीजन प्लांटों का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। सभी प्लांटों के प्लेटफार्म का निर्माण अंतिम रूप में चल रहा है। 15 अगस्त तक सभी प्लांटों से ऑक्सीजन का उत्पादन शीुरू किया जा सकेगा।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी