फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oxygen plant launched

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का हुआ शुभारंभ

Fri, 10 Sep 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant launched
ऑक्सीजन प्लॉट के शुभारंभ पर पूजन करते राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व डीएम अन्नावि दिनेश कुमार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला अस्पताल में स्थापित किए गए एक हजार लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट उत्सर्जन क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधि विधान से पूजन करने के बाद इसका फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जनपद में तीन ऑक्सीजन प्लांटों में पहला जिला चिकित्सालय में 1000 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट उत्सर्जन क्षमता, दूसरा सीएचसी तालबेहट में 100 बेड के लिए 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट शुगर डिपार्टमेंट द्वारा और तीसरा सीएचसी महरौनी में 40 बेड के लिए 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट विधायक निधि से लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर्स फंड से डीआरडीए के माध्यम से लगाया जा रहा है। बताया गया कि चिकित्सालय में ऑक्सीजन की कमी होने पर यह प्लांट स्वचालित रूप से कार्य करने में सक्षम है। इसके साथ ही ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के संचालन के लिए जनरेटर एवं एयर कंप्रेशर भी लगाया जा रहा है। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस प्लांट के शुभारंभ होने से अब जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जिंदगी दांव पर नहीं लगेगी, अब भर्ती मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed