फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   overbridge devgarh

जल्द शुरू होगा देवगढ़ ओवरब्रिज का निर्माण

Tue, 05 Mar 2019 01:18 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Tue, 05 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
overbridge devgarh
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण की कवायद तेज हो गई। सेतु निगम के कर्मचारियों ने तंबू लगाकर सामान रखना शुरू कर दिया है। सेतु निगम और रेलवे अधिकारियों की टीम मंगलवार को ओवरब्रिज के लिए तैयार की गई डिजाइन के अनुसार नापजोख करेेगी और पिलर आदि के लिए गड्ढे खुदाई का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से हर रोज अप और डाउन रेलवे की सवारी और मालगाड़ी समेत दो सौ ट्रेन निकलती हैं, जिस कारण रेलवे क्रॉसिंग का गेट 24 घंटे में करीब 17 घंटे तक बंद रहता है। इस कारण इस रोड पर बसे मुहल्ला नेहरू नगर व जुगपुरा एवं करीब 60 गांवों के हजारों लोगों को रेलवे क्रासिंग बंद होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से क्षेत्रीय नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी, दो महीने पूर्व बीस जनवरी को कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने देवगढ़ ओवरब्रिज का शिलान्यास किया था। सेतु निगम के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के साथ मौके पर जाकर साइड सिलेक्शन किया था और जल्द ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया था। शिलान्यास के करीब दो महीने बाद यहां ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेतु निगम के कर्मचारियों ने देवगढ़ क्रॉसिंग के दूसरी ओर नेहरू नगर की ओर टिन शेड लगा दिए हैं। गड्ढा खोदने एवं अन्य कार्यों के लिए जनरेटर एवं जरूरी सामान मंगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह ने बताया कि देवगढ़ रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य लगभग शुरू हो गया है और आज मंगलवार को सेतु निगम व संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंचेगी और डिजाइन के अनुसार नापजोख कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


29.91 करोड़ खर्च होंगे
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जाने वाले ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 29 करोड़ 91 लाख 95 हजार रुपये की राशि शासन से मिल चुकी है। यह ओवरब्रिज लगभग सात सौ मीटर लंबाई का होगा, जो सेतु निगम बनाएगा। बीच में करीब 51 मीटर लंबाई का ओवरब्रिज रेलवे तैयार कराएगा। इस ओवरब्रिज की चौड़ाई सात मीटर होगी। सेतु निगम ओवरब्रिज निर्माण के साथ ही नागरिकों के आवागमन लिए लगभग साढ़े तीन मीटर चौड़ाई का सर्विस रोड का निर्माण भी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed