फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Our flag is high, the victorious world tricolor is cute

झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

Sat, 25 Jan 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Our flag is high, the victorious world tricolor is cute
घंटाघर पर पहुंची तिरंगा यात्रा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गणतंत्र के जश्न के तहत शुक्रवार को आयोजित ‘अमर उजाला’ की ‘तिरंगा यात्रा’ राष्ट्र भक्ति के रंग में सराबोर रही। क्या बच्चे, क्या बूढ़े क्या जवान सभी की जुबां पर वंदेमातरम का उद्घोष था। तुवन मैदान सेे यात्रा का शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र समेत अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया।। स्कूलों के छात्र-छात्राओं के अलावा समाजसेवी संगठन, राजनीतिक दलों के नेता व हजारों की संख्या में नगरवासी यात्रा में भारत माता का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा होते हुए वापस तुवन मैदान पहुंची जहां पर इसका समापन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि ‘अमर उजाला’ का यह प्रयास सराहनीय है। सभी को ऐसे मौकों पर बढ़- चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बच्चों से कहा कि कोई न कोई संकल्प जरूर लें, ताकि भविष्य में वह काम आ सके।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने सराहा
समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने गणतंत्र दिवस को जश्न के रूप में मनाने का आह्वान किया। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशप्रेम के जज्बे का संचार होता है। जन चेतना मंच के राजेंद्र रजक, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले ‘सप्पू. साई ज्योति संस्था एवं तारा अक्षर के अजय श्रीवास्तव, गोपुत्र सेना के प्रशांत शुक्ला, सैडो ग्रुप के अनुराग चतुर्वेदी, पतंजलि युवा भारत के मुकेश साहू, जिला खेलकूद एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, फिरोज इकबाल डायमंड, उप्र भारत एवं स्काऊट गाइड के भरत रजक और रोहित मिश्रा समेत अन्य लोगों ने तिरंगा यात्रा के की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों की रही विशेष भागीदारी
तिरंगा यात्रा में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, पीएन इंटर कॉलेज, सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज, जय बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ ला, श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज और श्री वर्णी दल के छात्र- छात्राओं ने भागीदारी की। तिरंगा यात्रा तुवन चौराहा से शुरू हुई। रास्ते में समाजसेवी संजीव जैन ने यात्रा में शामिल विभिन्न स्कूलों के बच्चों को बिस्किट वितरित किए।
जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, क्षेत्राधिकारी सदर राजा सिंह, शहर कोतवाल संजय कुमार शुक्ला, टीएसआई अनुज गंगवार, नासिर अली, एसएसआई सियाराम वर्मा, सदर चौकी इंचार्ज अटल विहारी, महिला एसआई सन्नो देवी, शिक्षक पीयूष हुंडैत, विश्व कल्याण मिशन के मयंक वैद्य, प्रियंक वैद्य समेत विभन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

इनका रहा सहयोग
समाजवादी पार्टी के लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, अरविंद सिंघई, पत्रकार अंतिम जैन अंतू, वीरेंद्र पुरोहित, कुंदनपाल, ध्रुव राजा, कपिल शर्मा, कमलेश कुमार, रमेश तिवारी, रामबाबू त्रिपाठी, ललितपुर सेवा ग्रुप से अंकुर जैन, गोपुत्र मनीष दुबे, सोनू चौबे, सौरभ पाठक, गुड्डू पस्तोर, प्रेमशंकर गुप्ता ‘देशप्रेमी’, अजय नायक, असलम, विवेक बौहरे, रामकुमार झा, सुनील पंथ, रोहित नगेले, प्राचार्य डा. दिनेश बाबू गौतम, चंद्रशेखर सोनी, रामनारायण मिश्रा, रूपेश साहू, संजय तिवारी, अरविंद सिंह, मुक्ति संस्था के कन्हैया लाल नामदेव, कौमी एकता के परवेज पठान, भारतीय युवा महासभा के इंद्रेश तिवारी, संतोष नायक, आमिर खान, नितिन पंथ, दीपक पाराशर, अवधेश शौर्य, व्यापारी नेता अजय जैन, अजय मिश्रा, पुष्पेंद्र यादव, राघवेंद्र पांडेय, विनय श्रीवास्तव, राजेश राय, नेपाल यादव, प्रधानाचार्य रामस्वरूप नामदेव, पवन तिवारी टेनगा, अरविंद यादव, आशीष तिवारी, आशीष वर्मा ेका विशेष सहयोग रहा।
देश सेवा का लिया संकल्प
ललितपुर। झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गीत युवाओं में जोश भर रहा था। यात्रा के युवा पीढ़ी ने देशसेवा का संकल्प लिया।
अमर उजाला की तिरंगा यात्रा से देशप्रेम की भावना का संचार हुआ है। ऐसे अवसरों पर यात्राओं का महत्व और बढ़ जाता है।
- भरत रजक
गणतंत्र दिवस के पहले से ही लोगों में देशप्रेम के जज्बे का संचार हो गया। इससे गणतंत्र दिवस का माहौल बनाने में अच्छा लगा।
- सुनील पंथ
शहर में तिरंगा यात्रा निकलने से लोगों में अमर उजाला के प्रति जुड़ाव का भाव आया है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
- विकास झा
पहली बार इस तरह की यात्रा निकाली गई है। यात्रा के माध्यम से लोगों में देशप्रेम की भावना का संचार हुआ है।
- रामकुमार झा
गणतंत्र दिवस को जश्न के रूप में मनाने का जो प्रयास किया गया है, वह बहुत ही अच्छा लगा। इससे समाजसेवी कार्य करने की ललक बढ़ती है।
- रोहित मिश्रा
अमर उजाला का कोई आयोजन पहली बार इतने व्यापक तौर पर हुआ है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इससे अच्छा संदेश गया है।
- रोहित नगेले
पहली बार किसी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यह अच्छी पहल है। अन्य संगठनों को भी ऐसे काम करना चाहिए।
- विवेक बौहरे
--------------------

अमर उजाला की तिरंगा यात्रा को संबोधित करते श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ।

अमर उजाला की तिरंगा यात्रा को संबोधित करते श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed