{"_id":"be349cbf9815064f77625cab8a901625","slug":"orchestra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा के गीतों पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्केस्ट्रा के गीतों पर झूमे श्रोता
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। तुवन मंदिर प्रांगण में चल रहे द्वितीय ललितपुर महोत्सव का दूसरा दिन आर्केस्ट्रा और लोककला कलाकारों के नाम रहा। फिल्मी गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। देर रात तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। वहीं, महिलाओं ने परिसर में सजी दुकानों से खरीदारी की और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।
शनिवार को महोत्सव का शुभारंभ प्रेस क्लब के संरक्षक सुरेंद्र नारायण शर्मा और नेहरू महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष और एनसीसी प्रभारी डा. पंकज शर्मा, नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने किया। इसके बाद रीवोन आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने ढोल बाजे.., कैसी ए जुदाई.. सहित अन्य फिल्मी गानों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इनकी प्रस्तुतियों में संजीव आचार्य, नासिर खान, दीपक जैन, मौसम, सौरभ, संकेत, गुंजन, आशु, अंकित चौरसिया, आयुष्मान, शिवम बुंदेला व राजीव रजक की भूमिका रही।
राघव लोककला सोसायटी के कलाकारों ने अंखियों के झरोखे से सहित अन्य गानों पर नृत्य किया। इनमें डायरेक्टर कपिल नामदेव, कलाकारों में रानू नामदेव, आलोक वर्मा, पवन, रोहित झां, अजय झां, महेश झां, राजीव श्रीवास्तव, नेहा झां, रश्मि आदि की भूमिका रही। संचालन दिनेश कुमार गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कर पार्षद अनुराग जैन शैलू, अफजुल रहमान, मोहम्मद इदरीश राइन, रजनी रजक, भैया यादव, अमरदीप, लालचंद्र, निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण, कर अधीक्षक हेमंत सिंह, मुख्य सफाई और खाद्य निरीक्षक आरके लवानियां, सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनियां, मेला सह प्रभारी रमाकांत तिवारी, प्रदीप सौंरियाल, दीनदयाल सोनी, रामसेवक वाल्मीकि, गौहर खान, नरेंद्र राठौर मौजूद रहे।
आयोजन आज
रविवार को देवेंद्र राय एंड ग्रुप के तत्वावधान में कैसेट डांस व शिक्षा परक नाटक सुरक्षा जीवन की और खुल गई आंखें का मंचन किया जाएगा।
महिलाओं को भा रही कोलकाता की कॉटन साड़ी
ललितपुर। द्वितीय ललितपुर महोत्सव में डेढ़ सैकड़ा दुकानें सजावटी व घरेलू सामान से सजी हुई हैं। इनमें कोलकाता की काटन साड़ी, बीकानेर की भुजिया, पापड़, नमकीन, जयपुर राजस्थान की जीरा गोली, पुदीना गोली, हिंगबटी, अनारदाना, आम पापड़ की दुकानें लगी हुई हैं। गर्म कपड़ों, जूता-चप्पल, ऊनी वस्त्र के साथ सजावटी सामान की दुकानें सजी हुई हैं। चंदेरी के साथ कोलकाता की काटन की साड़ी नगर की महिलाओं को खूब भा रही हैं। वहीं, बच्चे व युवा टोरा-टोरा झूला, चांदतारा झूला, ड्रेगन ट्रेन पर आनंद ले रहे हैं। बीच-बीच में चाट पकौड़े की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।