{"_id":"6893a717a5578d9f430de887","slug":"operation-sindoor-taught-pakistan-its-place-minister-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-140456-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को उसकी औकात बताई : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को उसकी औकात बताई : मंत्री
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की हर घर तिरंगा अभियान जिला कार्ययोजना बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि पाकिस्तान बराबर परेशान करने का प्रयास करता है, हालांकि आपरेशन सिंदूर से हमने उसको उसकी औकात बता दी है।
मुख्य अतिथि के रूप में झांसी महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कहा कि हमने विभाजन विभीषिका झेली है, हमारे लोगों के लाखों की संख्या में कत्ल हुए, बेघर हुए। हम उस गलती की पुनरावृत्ति न करें, इसीलिए इसकी याद में चौदह अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाते हैं।
जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आठ अगस्त को मंडलों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों को विभिन्न मंडलों का संयोजक मनोनीत किया गया है। 10 से 12 अगस्त को विभिन्न जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि हमारी ध्येय निष्ठा पहले राष्ट्र बाद में कुछ और है।
विज्ञापन
संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक बलराम सिंह लोधी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम सहसंयोजक नीतेश संज्ञा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, पूर्व जिला अध्यक्ष गण प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, महेश श्रीवास्तव भैया, बंशीधर श्रीवास, मुन्ना लाल जैन सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।