फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Only those who are in their destiny get the benefit of the Yagya: Narendra Das Maharaj

जिनके भाग्य में होता उन्हीं को मिलता यज्ञ का लाभ : नरेंद्रदास महाराज

Sun, 18 Jun 2023 12:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 18 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Only those who are in their destiny get the benefit of the Yagya: Narendra Das Maharaj
मड़ावरा। क्षेत्र में चल रहे सात दिवसीय श्रीराम यज्ञ का पूर्ण आहूति के साथ समापन हुआ। साथ ही श्रीराम कथा के आखरी दिन राम विवाह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र का वातावरण धर्ममय हो उठा है। यज्ञ के समापन के दौरान जलकंठेस्वर धाम हटा से पधारे नरेंद्रदास महाराज ने कहा कि जिनके भाग्य में होता उन्हीं को यज्ञ का पुण्य लाभ मिलता है। क्षेत्र के लहर धाम तिराहा स्थित सिद्ध क्षेत्र हरियार सिंह बाबा मंदिर परिसर में बीते सात दिन से श्रीराम यज्ञ व श्रीराम चरित मानस कथा का आयोजन चल रहा था। यज्ञ समापन के दौरान जलकंठेस्वर धाम हटा से पधारे नरेंद्रदास महाराज ने सभी यजमानों व श्रद्धालुओं को यज्ञ का महत्व बताया और कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समय समय पर होते रहना चाहिए। जिससे क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे। साथ ही कहा कि यज्ञ में हर कोई व्यक्ति शामिल नहीं हो पाता। जिनके भाग्य में होता उन्हीं को यज्ञ का पुण्य लाभ मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed